IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली और अबू धाबी कैंपस में जेईई एडवांस्ड पास छात्रों के लिए 15 जून को ओपन हाउस का आयोजन
Saurabh Pandey | June 12, 2024 | 04:03 PM IST | 1 min read
आईआईटी दिल्ली की तरफ से ओपन हाउस कार्यक्रम सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। यह कार्यक्रम 15 जून को और संस्थान के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।
नई दिल्ली : आईआईटी दिल्ली की तरफ से जेईई एडवांस्ड 2024 में उत्तीर्ण होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए ओपन हाउस आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन भारत में दिल्ली परिसर और संयुक्त अरब अमीरात में अबू धाबी परिसर दोनों में 15 जून को हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) में आयोजित किया जाएगा।
ओपन हाउस का उद्देश्य जेईई एडवांस्ड क्वालिफायर को अकादमिक, छात्र मामले और विविधता और समावेशन सहित विभिन्न प्रभागों के डीन के साथ एक जुड़ने का अवसर प्रदान करना है। दिल्ली और अबू धाबी दोनों परिसरों के संकाय सदस्य भी प्रश्नों के समाधान के लिए उपलब्ध रहेंगे।
आईआईटी दिल्ली की तरफ से ओपन हाउस कार्यक्रम सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। यह कार्यक्रम 15 जून को और संस्थान के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।
इनिशिएटिव फॉर जेंडर इक्विटी एंड सेंसिटाइजेशन (आईजीईएस) और ऑफिस ऑफ एक्सेसिबल एजुकेशन (ओएई) द्वारा 18 जून, 2024 को केवल महिला और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए निर्धारित ओपन हाउस को 15 जून के कार्यक्रम के साथ मिला दिया गया है।
आईआईटी दिल्ली के ओपन हाउस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को शैक्षणिक कार्यक्रमों, करियर की संभावनाओं और उपलब्ध छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। वर्तमान छात्रों के साथ बातचीत से परिसर के रहन-सहन की झलक मिलेगी। इस दिन हॉस्टल, भोजनालयों और अनुसंधान और शिक्षण बुनियादी ढांचे सहित आईआईटी दिल्ली की सुविधाओं के बारे में छात्र जानकारी कर सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल