IIT Delhi 2024 Exam Postponed: आईआईटी दिल्ली में मध्य सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थिगित, नई तारीखों का हुआ ऐलान
Abhay Pratap Singh | February 20, 2024 | 06:16 PM IST | 1 min read
एमटेक छात्र की आत्महत्या के बाद आईआईटी दिल्ली ने 22 फरवरी शाम 5 बजे ओएटी में एक ओपन हाउस आयोजित करने की बात कही है। वहीं, छात्रों ने गाइड पर लगाए गए आरोपों की जांच करने की मांग की है।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने मध्य सेमेस्टर की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। अब यह परीक्षाएं 26 से 29 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएंगी। हाल ही में एमटेक छात्र वरद संजय नेरकर की आत्महत्या के बाद यह फैसला लिया गया है। संजय की आत्महत्या से आक्रोशित छात्रों द्वारा कैंपस में प्रदर्शन भी किया गया।
इससे पहले आईआईटी दिल्ली में मिड-सेमेस्टर एग्जाम का आयोजन 21 फरवरी से 24 फरवरी 2024 किया जाना था। संस्थान ने कहा कि इस सप्ताह किसी भी कक्षा या प्रयोगशाला का आयोजन नहीं किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा स्थगित करने का निर्णय छात्र प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में लिया गया।
संस्थान ने कहा कि वरद संजय नेरकर की आत्महत्या ने हम सभी को गहरी पीड़ा में छोड़ दिया है। इस हादसे ने विशेष रूप से मध्य सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रभावित किया है। पॉलीमर साइंस एंड टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने वाले एमटेक छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में लटका हुआ पाया गया था।
आईआईटी दिल्ली में 19 फरवरी को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र प्रतिनिधियों ने निदेशक का घेराव करते हुए एक ओपन हाउस व जांच समिति की मांग की। जिसके बाद डीन ने छात्रों को मेल द्वारा जानकारी देते हुए 22 फरवरी शाम 5 बजे ओएटी में एक ओपन हाउस आयोजित करने की बात कही है।
छात्र के सुसाइड मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आत्महत्या के कारणों और उसके गाइड के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच करने व उचित कार्रवाई के लिए जांच समिति के गठन की मांग की है। वहीं, गाइडों और फैकल्टी द्वारा कथित उत्पीड़न की समस्या का तुरंत समाधान करने के लिए सभी पीजी छात्रों के लिए एक खुला मंच आयोजित करने की बात कही गई।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी