Trusted Source Image

MP ITI Training Officer Admit Card 2026: एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड जल्द, परीक्षा तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | February 19, 2026 | 11:26 AM IST | 1 min read

एमपीईएसबी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड आमतौर पर परीक्षा तिथि से 8 से 10 दिन पहले जारी कर दिया जाता है।

एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी परीक्षा 27 फरवरी, 2026 से शुरू होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी परीक्षा 27 फरवरी, 2026 से शुरू होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in या www.mponline.gov.in/portal/ पर जाकर अपना एडमिट कार्ड जांच सकेंगे।

एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी परीक्षा 27 फरवरी, 2026 से शुरू होगी। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एमपीईएसबी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड आमतौर पर परीक्षा तिथि से 8 से 10 दिन पहले जारी कर दिया जाता है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की सहायता से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 17 से 31 जनवरी, 2026 तक आयोजित की गई थी।

Also readCGPSC Court Manager Mains 2026: सीजीपीएससी कोर्ट मैनेजर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू, लास्ट डेट जानें

एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, उम्मीदवार का फोटो व हस्ताक्षर, उम्मीदवार की श्रेणी, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय और परीक्षा केंद्र का पूरा पता जैसे महत्वपूर्ण विवरण की जांच कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 1120 पदों को भरा जाएगा।

एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की त्रुटि होने पर उम्मीदवारों को तुरंत प्राधिकारण से संपर्क करना चाहिए। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए परीक्षार्थियों को नियमित रूप से एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

MP ITI Training Officer Admit Card Download: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:

  • एमपीईएसबी की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • संबंधित लिंक पर क्लिक करें और विवरण दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड जांचें और इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications