आईआईटी दिल्ली ने जेईई एडवांस्ड 2025 उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए केमिस्ट्री में बीएस स्नातक कोर्स शुरू किया
Abhay Pratap Singh | June 1, 2025 | 06:25 PM IST | 2 mins read
IIT Delhi New BS Programme: आईआईटी दिल्ली में पहला बीएस कार्यक्रम शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से शुरू होगा।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) ने केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) में बैचलर ऑफ साइंस (BS) नाम से एक नया स्नातक कोर्स शुरू किया है। इस कार्यक्रम में जेईई एडवांस्ड के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। जेईई एडवांस्ड उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी JoSAA 2025 पोर्टल के माध्यम से इसका विकल्प चुन सकेंगे।
आईआईटी दिल्ली के रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो एस नागेन्द्रन ने इस नए प्रोग्राम को “रासायनिक विज्ञान शिक्षा में प्रारंभिक स्तर पर बहुविषयकता को बढ़ावा देने की आवश्यकता को पूरा करने वाला” बताया। उन्होंने कहा कि, एक ओर जहां इंजीनियरिंग स्नातक मूल वैज्ञानिक ज्ञान की गहराई से वंचित रह जाते हैं, वहीं दूसरी ओर केमिस्ट्री स्नातक कभी-कभी इंजीनियरिंग के मूलभूत सिद्धांतों को नजरअंदाज कर देते हैं।
आधिकारिक बयान के अनुसार, “आईआईटी दिल्ली के अनुसंधान और उद्यमिता इकोसिस्टम की ताकतों का लाभ उठाते हुए, यह प्रोग्राम अगली पीढ़ी के केमिकल वैज्ञानिकों और तकनीकी नेताओं को तैयार करने पर केंद्रित है, जो केमिकल साइंस आधारित औद्योगिक क्षेत्रों, अकादमिक संस्थानों और स्टार्टअप में अग्रणी भूमिका निभा सकें।”
कार्यक्रम समन्वयक प्रो रवि पी सिंह ने बताया कि, “पहले वर्ष के प्रारंभिक दो सेमेस्टर में छात्रों को विज्ञान और बेसिक इंजीनियरिंग के सामान्य कोर्स पढ़ाए जाएंगे। दूसरे वर्ष में मुख्य रसायन विज्ञान पाठ्यक्रम होंगे। तीसरे वर्ष से बहुविषयक कोर्स और अनुसंधान परियोजनाएं शुरू होंगी, जो चौथे वर्ष तक चलेंगी। छात्र केमिस्ट्री बीएस के साथ किसी अन्य विभाग में माइनर डिग्री भी कर सकते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि, इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को रासायनिक विज्ञान की मूल बातों के साथ-साथ इंजीनियरिंग समाधान आधारित सोच से जोड़ना है ताकि वे वैश्विक चुनौतियों का हल खोज सकें। इस कार्यक्रम के स्नातक फार्मास्यूटिकल्स, सेमीकंडक्टर, सामग्री, विनिर्माण, रक्षा, तेल और गैस, रासायनिक परामर्श, ऑटोमोटिव और पेट्रोकेमिकल्स उद्योग में प्रवेश करने के लिए तैयार होंगे।
IIT Delhi BS Programme in Chemistry: 4-वर्षीय बीएस प्रोग्राम की मुख्य विशेषताएं
- इंजीनियरिंग के बेसिक कोर्स।
- गणित, भौतिकी, जीवविज्ञान और मानविकी के बेसिक कोर्स।
- व्यावहारिक सीखने को समर्थन देने के लिए प्रयोगशाला आधारित शिक्षा।
- मेजर और माइनर स्ट्रीम्स की सुविधा (जैसे बीएस केमिस्ट्री विद एआई)।
- ऐच्छिक पाठ्यक्रमों के साथ लचीला और बहुविषयक पाठ्यक्रम।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच