IISER IAT Answer Key 2024: IISER एप्टीट्यूड टेस्ट उत्तर कुंजी iiseradmission.in पर जारी, आपत्तियां कराएं दर्ज
Abhay Pratap Singh | June 10, 2024 | 09:27 AM IST | 2 mins read
IAT 2024 रिस्पॉन्स शीट 12 जून को और आईएटी 2024 फाइनल आंसर की 21 जून को जारी की जाएगी।
नई दिल्ली: भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) ने आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आईआईएसईआर आईएटी प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट iiseradmission.in पर जाकर IISER IAT 2024 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
आईएटी आंसर की डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। आईएटी 2024 उत्तर कुंजी से असंतुष्ट उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने का भी मौका दिया गया है। उम्मीदवार 14 जून तक आईएटी आंसर की 2024 के खिलाफ चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
IAT 2024 आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। बताया गया कि, अन्य माध्यमों से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। IAT 2024 रिस्पॉन्स शीट 12 जून से आईआईएसईआर की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। वहीं, संस्थान आईएटी 2024 अंतिम उत्तर कुंजी 21 जून को जारी करेगा।
IISER IAT 2024 का आयोजन 9 जून को किया गया था। आईएटी 2024 एग्जाम सीबीटी मोड में देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई थी। आईएटी पेपर में कुल 60 प्रश्न थे, जिनमें से जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिकी सेक्शन से 15-15 प्रश्न पूछे गए थे। आईएटी परीक्षा कुल 240 अंकों में तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी।
IISER IAT 2024 Answer Key: संभावित स्कोर की गणना कैसे करें?
उम्मीदवार आईएटी उत्तर कुंजी 2024 की मदद से संभावित स्कोर की गणना निम्नलिखित निर्देशों की सहायता से कर सकते हैं:
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक जोड़ें।
- गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
- प्रयास नहीं किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
- संभावित अंक प्राप्त करने के लिए कुल अंक जोड़ें।
IAT 2024 Answer key: आपत्ति कैसे दर्ज कराएं?
उम्मीदवार IAT 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए इन निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाएं।
- होमपेज पर, IAT 2024 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
- IAT 2024 उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसके बाद, उत्तर कुंजी आपत्ति लिंक पर क्लिक करें।
- आपत्ति दर्ज कराने वाले उत्तर का चयन करें।
- प्रश्न-उत्तर से संबंधित सहायक दस्तावेज संलग्न करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति सुरक्षित रखे लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच