IISER Admit Card 2024: आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र जारी, iiseradmission.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | June 1, 2024 | 10:58 AM IST | 1 min read
आईआईएसईआर एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को वेबसाइट पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Estimate your admission chances to IISERs with the Careers360 IISER Aptitude Test College Predictor. Get personalized college predictions, cutoff insights, and course options based on your IAT rank, c
Try Nowनई दिल्ली: भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) ने आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (IAT) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
आईआईएसईआर एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को वेबसाइट पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। आईआईएसईआर प्रवेश 2024 के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को आईएटी 2024 स्कोर की आवश्यकता होगी।
IISER Admit Card 2024: परीक्षा पैटर्न, समय
आईआईएसईआर में 4 वर्षीय बीएस और 5 वर्षीय बीएस-एमएस दोहरे डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी। आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक है।
आईआईएसईआर एडमिट कार्ड 2024 में परीक्षा केंद्र का विवरण होगा। छात्रों को परीक्षा के दिन अपना आईएटी एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य होगा। IAT 2024 प्रश्न पत्र में 60 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिकी से 15-15 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी।
IISER IAT Admit Card 2024 Link: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आईआईएसईआर आईएटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाएं।
- होमपेज पर, IISER IAT Hall Ticket Link पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर अपना यूजर आईडी, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- IISER IAT Admit Card स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें दर्ज डिटेल्स की जांच करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल