Santosh Kumar | June 1, 2024 | 10:08 AM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस्ड आंसर की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Explore JEE Advanced chapter-wise weightage to identify high-scoring topics in Physics, Chemistry & Maths. Plan smarter and boost your exam preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड 2024 की उत्तर कुंजी कल यानी 2 जून को जारी की जाएगी। जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर पेपर 1 और 2 के लिए जेईई एडवांस्ड 2024 उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे। संस्थान द्वारा जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा 26 मई को आयोजित की गई थी।
New: JEE Advanced 2026 Brochure Link
JEE Advanced Prep: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage | AAT-Syllabus
JEE Advanced QP's & SP's: QP's 2025 | SP's 2026 | Paper 1 and 2 Analysis 2025
आईआईटी मद्रास ने 31 मई को जेईई एडवांस्ड 2024 रिस्पॉन्स शीट पहले ही जारी कर दी है। जेईई एडवांस्ड 2024 आंसर की का उपयोग करके स्कोर की गणना करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने उत्तरों की तुलना रिस्पॉन्स शीट से करनी होगी। जेईई एडवांस्ड आंसर की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
जेईई एडवांस्ड 2024 उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो 2 जून को खुलेगी। उम्मीदवार 3 जून तक JEE एडवांस्ड 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठा सकेंगे। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन मोड में ही JEE एडवांस्ड उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकेंगे, ईमेल या किसी अन्य ऑफ़लाइन मोड के माध्यम से उठाई गई आपत्तियों को मान्य नहीं माना जाएगा।
जेईई एडवांस्ड 2024 का रिजल्ट 9 जून को IIT मद्रास द्वारा जारी किया जाएगा। JEE एडवांस्ड 2024 के रिजल्ट में उम्मीदवारों के परीक्षा में प्राप्त अंक, उनकी कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) और कैटेगरी रैंक लिस्ट प्रदर्शित की जाएगी।
Also readJEE Advanced 2024 Counselling: जेईई एडवांस्ड काउंसलिंग जल्द; जानें आईआईटी बॉम्बे की संभावित कटऑफ
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई एडवांस 2024 उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं-
बता दें कि जेईई एडवांस्ड परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा में दो पेपर थे, जिनमें से प्रत्येक में 3 खंड थे: भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित। उम्मीदवारों को अपने जेईई एडवांस्ड 2024 स्कोर की गणना करने के लिए परीक्षा की मार्किंग स्कीम का पालन करना चाहिए, जिसमें 1 से 4 अंकों के मान वाले प्रश्नों के साथ-साथ -1 और -2 के नकारात्मक अंकन भी होते हैं।