IIM Shillong: आईआईएम शिलांग ने जेसीयू सिंगापुर के साथ ‘नवीनतम रणनीतिक साझेदारी’ के लिए एमओयू साइन किया
Abhay Pratap Singh | October 8, 2024 | 12:09 PM IST | 1 min read
इस सहयोग का उद्देश्य शैक्षणिक पहल, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार करना है।
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट शिलांग (IIM Shillong) ने जेम्स कुक यूनिवर्सिटी सिंगापुर (JCU Singapore) के साथ अपनी ‘नवीनतम रणनीतिक साझेदारी’ के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया है। यह सहयोग आईआईएम शिलांग के वैश्विक विस्तार और अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण कदम का प्रतिनिधित्व करता है।
आईआईएम शिलांग का यह 25वां समझौता ज्ञापन सार्थक अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को बढ़ावा देने के प्रति इसके समर्पण को दर्शाता है। इस सहयोग का उद्देश्य शैक्षणिक पहल, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार करना है, जो छात्रों और संकाय दोनों के अनुभवों को महत्वपूर्ण रूप से समृद्ध करेगा।
जेसीयू के साथ आईआईएम शिलांग की साझेदारी नवीन शैक्षणिक कार्यक्रमों के विकास को सक्षम बनाएगी, जिसमें आदान-प्रदान के अवसर, संयुक्त डिग्री और सह-पाठयक्रम गतिविधियां शामिल होंगी, जो छात्रों के सीखने और वैश्विक संपर्क को बढ़ाने के लिए डिजाइन की गई है। यह संयुक्त अनुसंधान दोनों संस्थानों के बीच ज्ञान और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है।
Also read IIM Sambalpur: आईआईएम संबलपुर ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी सेंटर ‘उद्भावनम’का किया उद्घाटन
IIM Shillong and JCU Singapore MoU: ग्लोबल इंस्टीट्यूट
आईआईएम शिलांग ने कई अग्रणी वैश्विक संस्थानों के साथ सफलतापूर्वक साझेदारी की है, जिनके नाम नीचे सारणी में दिए गए हैं:
| क्रम संख्या | ग्लोबल इंस्टीट्यूट का नाम | देश का नाम |
|---|---|---|
| 1 | ईआईएसईजी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट |
लिली एंड पेरिस, फ्रांस
|
| 2 | एफपीटी यूनिवर्सिटी | वियतनाम |
| 3 |
ल्योन इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल (LIBS)
|
फ्रांस
|
| 4 | मिंग चुआन यूनिवर्सिटी ऑफ ताइवान |
ताइवान
|
| 5 |
न्यूकास्टल ऑस्ट्रेलियन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन
|
सिंगापुर |
| 6 |
चांग जंग क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी
|
ताइवान |
| 7 |
यूनिवर्सिटी ऑफ वोल्वोगान
|
आस्ट्रेलिया |
| 8 | वुशांग यूनिवर्सिटी |
साउथ कोरिया
|
| 9 | इंस्पर-इंस्टीट्यूटो डी एनसिनो ई पेस्क्विसा |
ब्राजील
|
| 10 | कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, रिवरसाइड | यूएसए |
| 11 | ईएडीए बिजनेस स्कूल | बार्सिलोना, स्पेन |
| 12 | एएलबीए ग्रेजुएट बिजनेस स्कूल | एथेंस, ग्रीस |
| 13 | जीआरईएटी, यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोन | जर्मनी |
| 14 |
पीएसीई यूनिवर्सिटी
|
यूएसए |
| 15 | क्लार्क यूनिवर्सिटी | यूएसए |
| 16 | कार्लटन यूनिवर्सिटी | कनाडा |
| 17 | बारूक कॉलेज, सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ़ न्यूयॉर्क | यूएसए |
| 18 |
यूनिवर्सिटीस गदजाह मादा
|
इंडोनेशनया |
| 19 | सनवे यूनिवर्सिटी | मलेसिया |
| 20 |
स्ट्रैथक्लाइड बिजनेस स्कूल, स्ट्रैथक्लाइड यूनिवर्सिटी
|
स्कॉटलैंड |
| 21 | बैब्सन कॉलेज | यूएसए |
| 22 | स्वानसी यूनिवर्सिटी | यूके |
| 23 |
एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
|
थाइलैंड |
| 24 | मिडिलसेक्स यूनिवर्सिटी | दुबई |
| 25 |
जेम्स कुक यूनिवर्सिटी
|
सिंगापुर |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’