IIM Lucknow Placements 2024: आईआईएम लखनऊ में 1.23 करोड़ रुपये के सालाना पैकेज पर छात्र का हुआ प्लेसमेंट
Abhay Pratap Singh | February 19, 2024 | 03:58 PM IST | 1 min read
आईआईएम लखनऊ में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में एबीजी, एक्सेंचर, अडानी ग्रुप, बैन एंड कंपनी, बीसीजी, डेलोइट व जियो फाइनेंशियल सर्विसेज समेत अन्य कंपनियों ने हिस्सा लिया।
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी) के 38वें बैच और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम इन एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट (पीजीपी-एबीएम) के 19वें बैच के छात्रों के लिए प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। आईआईएम लखनऊ को 576 छात्रों के लिए कुल 634 ऑफर प्राप्त हुए।
आईआईएम लखनऊ के एक छात्र का उच्चतम अंतरराष्ट्रीय पैकेज 1.23 करोड़ प्रति वर्ष पर प्लेसमेंट हुआ, जबकि उच्चतम घरेलू वेतन पैकेज 65 लाख प्रति वर्ष पर एक अन्य छात्र का प्लेसमेंट हुआ। वहीं, लगभग 30 एलपीए के वेतन पर औसतन छात्रों का चयन किया गया। इस भर्ती ड्राइव में 250 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने हिस्सा लिया।
स्टूडेंट्स अफेयर्स एंड प्लेसमेंट की चेयरपर्सन प्रो प्रियंका शर्मा ने इस दौरान कहा कि, "नौकरी बाजार की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद आईआईएम लखनऊ एक बार फिर देश के शीर्ष बी-स्कूलों के बीच खुद को स्थापित किया है। कठिन आर्थिक परिदृश्य के सामने भी संगठनों के लिए संस्थान एक पसंदीदा स्थान साबित हुआ है।"
Also read आईआईएम लखनऊ की रिसर्च- रोजगार पैटर्न में लैंगिक असमानता व उच्च शिक्षित युवाओं में बेरोजगारी बढ़ी है
इस प्लेसमेंट कार्यक्रम में एबीजी, एक्सेंचर, अडानी ग्रुप, बैन एंड कंपनी, बीसीजी, डेलोइट, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, केर्नी, मैकिन्से, माइक्रोसॉफ्ट, प्रॉक्टर एंड गैंबल, पीडब्ल्यूसी, समग्र, शेल, वीजा, टारगेट और टास समेत अन्य कंपनियां शामिल हुई।
आईआईएम प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों का चयन कन्सल्टिंग, फाइनेंस, जनरल मैनेजमेंट, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, सेल एंड मार्केटिंग ऑपरेशंस एंड रिटेल और ई-कॉमर्स में दुनिया भर की शीर्ष कंपनियों के साथ विभिन्न भूमिकाओं में काम करने के लिए किया गया है।
बताया गया कि प्लेसमेंट टीमों के समर्थन के चलते आर्थिक चुनौतियों के बावजूद प्लेसमेंट ड्राइव ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। जो ग्रीष्मकालीन प्लेसमेंट प्रक्रिया में 250 से अधिक कंपनियों की भागीदारी के साथ सबसे अच्छे प्लेसमेंट सीजन में से एक के रूप में देखने को मिला है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी