IIM Lucknow Convocation 2026: आईआईएम लखनऊ का 40वां दीक्षांत समारोह आयोजित, 807 छात्रों को दी गई डिग्रियां

Abhay Pratap Singh | March 19, 2026 | 10:52 PM IST | 2 mins read

आईआईएम लखनऊ के 40वें दीक्षांत समारोह में 1997 के ‘रेश्मा सरीन एक्सीलेंस अवॉर्ड फॉर बेस्ट गर्ल स्टूडेंट’ की पुनः शुरुआत की गई।

समारोह में बजाज फिनसर्व लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजीव बजाज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान, लखनऊ (IIM Lucknow) ने 19 मार्च को अपना 40वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन और निदेशक प्रोफेसर एम.पी. गुप्ता ने कुल 807 स्नातक छात्रों को डिग्रियां प्रदान कीं।

समारोह में बजाज फिनसर्व लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजीव बजाज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भविष्य का निर्माण वे लोग नहीं करेंगे जो सबसे अच्छी भविष्यवाणी करते हैं, बल्कि वे लोग करेंगे जो सबसे अच्छी तैयारी करते हैं।

IIM Lucknow 40th Convocation: स्नातक होने वाले छात्रों के विवरण

आईआईएम लखनऊ के दीक्षांत समारोह 2026 में डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का विवरण नीचे सारणी में जांच कर सकते हैं:

प्रोग्राम स्नातक छात्रों की संख्या

40वां बैच - पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (एमबीए)

504

21वां बैच - पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट (एमबीए-एबीएम)

55

डॉक्टोरल प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (पीएचडी)

18

एग्जfक्यूटिव फेलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (पीएचडी)

6

10वां बैच - पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन सस्टेनेबल मैनेजमेंट (एमबीए-एसएम)

46

18वां बैच - इंटरनेशनल प्रोग्राम इन मैनेजमेंट फॉर एग्जिक्यूटिव

114

20वां बैच - पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट फॉर वर्किंग एग्जिक्यूटिव

64

Also read IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ में फाइनल प्लेसमेंट प्रक्रिया पूरी, 559 छात्रों को 580 से अधिक ऑफर

Reshma Sareen Excellence Award for Best Girl Student -

आईआईएम लखनऊ के 40वें दीक्षांत समारोह में 1997 के ‘रेश्मा सरीन एक्सीलेंस अवॉर्ड फॉर बेस्ट गर्ल स्टूडेंट’ की पुनः शुरुआत की गई, जिसे अब हर वर्ष दीक्षांत समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा।

इस वर्ष यह सम्मान संयुक्त रूप से जे. सौंदर्या और वंशिता गोयनका को दिया गया। इस पुरस्कार के साथ 1,00,000 रुपये की नकद राशि भी प्रदान की गई।

IIM Lucknow Convocation 2026: पुरस्कार विजेताओं का विवरण

नीचे सारणी में पुरस्कार विजेताओं का विवरण जांच सकते हैं:

पुरस्कार नाम
पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट
चेयरमैन गोल्ड मेडल जे. सौंदर्या
डायरेक्टर मेडल वंशिता गोयनका
पीजीपी चेयरमैन मेडल संचिता
हरि शंकर सिंघानिया मेडल फॉर बेस्ट ऑल राउंडर गर्गी म्हास्कर
पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन सस्टेनेबल मैनेजमेंट (पीजीपीएसएम)
चेयरमैन गोल्ड मेडल रौनक डे
इंटरनेशनल प्रोग्राम इन मैनेजमेंट फॉर एग्जिक्यूटिव (आईपीएमएक्स)
चेयरमैन गोल्ड मेडल कार्तिक गुप्ता
डायरेक्टर मेडल बिनी श्रीवास्तव
पोस्ट-ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट फॉर वर्किंग एग्जिक्यूटिव (पीजीपीडब्ल्यूई)
चेयरमैन गोल्ड मेडल अभिनाश दास


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]