IIM Kashipur 2024: आईआईएम काशीपुर एनालिटिक्स एमबीए में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 160 सीटों के लिए होगा चयन
Abhay Pratap Singh | March 4, 2024 | 07:39 PM IST | 2 mins read
आईआईएम काशीपुर के एमबीए प्रोग्राम में कॉमन एडमिशन टेस्ट 2023 (CAT) और ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (GMAT) स्कोर वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर ने शैक्षणिक वर्ष 2024-26 बैच के लिए डेटा और एनालिटिक्स के मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार आईआईएम काशीपुर की आधिकारिक वेबसाइट iimkashipur.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 मार्च 2024 है।
आईआईएम काशीपुर में एमबीए कार्यक्रम के लिए कुल 160 सीटों पर छात्रों का चयन किया जाएगा। कॉमन एडमिशन टेस्ट 2023 (CAT) और ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (GMAT) स्कोर वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। हालाँकि, 1 मई 2022 से पहले के CAT 2023 स्कोर या GMAT स्कोर मान्य नहीं होंगे।
आईआईएम एडमिशन 2024: शैक्षणिक योग्यता
- एमबीए प्रोग्राम के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50% अंको के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या समकक्ष कम्युलेटिव ग्रेड पॉइंट एवरेज (सीजीपीए) होना चाहिए।
- नॉन-क्रीमी लेयर - अन्य पिछड़ा वर्ग (एनसी-ओबीसी) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के पास स्नातक डिग्री में कम से कम 47% अंक होने चाहिए।
- एससी, एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के पास स्नातक डिग्री न्यूनतम 45% अंक या समकक्ष सीजीपीए होना आवश्यक है।
आईआईएम काशीपुर एमबीए एडमिशन 2024: छात्रवृत्ति
आईआईएम काशीपुर ने कहा कि एमबीए प्रोग्राम के तहत आवश्यकता-आधारित, योग्यता-आधारित और आवश्यकता-सह-योग्यता के आधार पर पहले और दूसरे दोनों वर्षों में 10% छात्रों को पूरे साल की ट्यूशन फीस को कवर करने के लिए छात्रवृत्ति भी दिया जाता है।
आईआईएम काशीपुर प्रवेश 2024: कुल सीट
संस्थान द्वारा जारी नोटिस में बताया गया कि वर्तमान में एमबीए कार्यक्रम की कुल 160 सीटों में 69% महिलाएं और 31 प्रतिशत पुरुष शामिल हैं। छात्रों में 24% नए हैं और 76% अनुभवी पेशेवर हैं। इसके अलावा शैक्षणिक पृष्ठभूमि के संदर्भ में 55% इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी से हैं, जबकि 21% वाणिज्य और प्रबंधन व 24 प्रतिशत छात्र कला और विज्ञान पृष्ठभूमि से आते हैं।
आईआईएम काशीपुर के चेयरपर्सन प्रो अभ्रदीप मैती ने कहा कि “हम 2024-26 बैच के लिए अपने एमबीए एनालिटिक्स प्रोग्राम में छात्रों का स्वागत करते हैं। लगातार विकसित हो रहे बिजनेस इकोसिस्टम को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को डिजाइन किया गया है। जिससे बिजनेस की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता के साथ एनालिटिक्स क्षेत्र में अग्रणी विशेषज्ञ के रूप में छात्रों में बदलाव किया जा सके।”
अगली खबर
]IIT Madras Hackathon: स्टेलेंटिस और आईआईटी मद्रास ने ऑटोमोबाइल उद्योग के तकनीकी आइडिया ‘हैकथॉन’ का किया आयोजन
स्टेलेंटिस इंडिया और एशिया पैसिफिक के सीओओ अश्वनी मुप्पासानी ने तकनीकी आइडिया ‘हैकथॉन’ प्रोग्राम में विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित करते हुए उद्योग-अकादमिक संबंधों को बढ़ावा देने और उनका लाभ उठाने के स्टेलेंटिस के दृष्टिकोण को साझा किया।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’