IIM CAT Admit Card 2026: कैट एडमिट कार्ड iimcat.ac.in पर जारी, 29 नवंबर को 3 शिफ्ट में होगा एग्जाम
Santosh Kumar | November 6, 2026 | 12:11 PM IST | 1 min read
कैट 2026 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट का समय, रोल नंबर और महत्वपूर्ण निर्देश शामिल हैं।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) इंदौर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके कैट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कैट 2026 परीक्षा 29 नवंबर को देश भर के 170 शहरों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।
CAT 2026: Full mock test | Sample Paper- Quant | VARC | DILR | Last 10 years PYQ's
CAT PYQs with solutions: Quant | VARC | DILR | RC | 2 Months Revision Plan | College List
Plan your CAT Success: Topic-wise weightage | IIM cutoffs | Top B-Schools Placements
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-hour CAT masterclass | Open mock before exam
कैट एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट का समय, रोल नंबर और महत्वपूर्ण निर्देश शामिल हैं। कैट 2026 परीक्षा पैटर्न पिछले वर्षों की तरह ही रहेगा, जिसमें कुल 66 से 68 प्रश्न होंगे।
IIM CAT Admit Card 2026: कैट एडमिट कार्ड विवरण जांचें
कैट परीक्षा 3 खंडों में विभाजित है: वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग, और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड। कैट 2026 रिजल्ट जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।
कैट स्कोर 31 दिसंबर, 2027 तक मान्य होंगे। सेंटर में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र (आधार, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) लाना जरूरी है। प्रवेश पत्र में विसंगति होने पर, अभ्यर्थी हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
IIM CAT 2026 Admit Card: कैट एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से कैट एडमिट कार्ड डाउनलोड या चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर कैट एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करके आईडी लॉग इन करें।
- कैट एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड कर प्रिंट आउट लें।
परीक्षा के प्रारूप से उम्मीदवारों को परिचित कराने के लिए वेबसाइट पर नमूना प्रश्नों वाला एक मॉक टेस्ट उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचने के लिए एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय का पालन करना अनिवार्य है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार