CAT Admit Card 2026: कैट एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि में बदलाव, अब 6 नवंबर को जारी होगा हॉल टिकट
Santosh Kumar | November 4, 2026 | 02:16 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को परीक्षा के प्रारूप और इंटरफेस से परिचित कराने के लिए, 6 नवंबर से कैट की आधिकारिक वेबसाइट पर सैंपल प्रश्नों पर आधारित एक मॉक टेस्ट उपलब्ध कराया जाएगा।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली: कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2026 के एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख बदल दी गई है। पहले कैट एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी होने वाले थे, लेकिन अब आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ये 6 नवंबर को जारी किए जाएंगे। आईआईएम इंदौर द्वारा आयोजित की जा रही इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
CAT 2026: Full mock test | Sample Paper- Quant | VARC | DILR | Last 10 years PYQ's
CAT PYQs with solutions: Quant | VARC | DILR | RC | 2 Months Revision Plan | College List
Plan your CAT Success: Topic-wise weightage | IIM cutoffs | Top B-Schools Placements
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-hour CAT masterclass | Open mock before exam
जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार 6 से 29 नवंबर के बीच कैट की आधिकारिक वेबसाइट, iimcat.ac.in से अपनी एप्लिकेशन लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
आईआईएम कैट 2026 की परीक्षा 29 नवंबर को 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। अधिसूचना में कहा गया है कि परिस्थितियों के आधार पर, आईआईएम के पास परीक्षा की तारीख और समय बदलने का अधिकार सुरक्षित है।
परीक्षा का सही समय एडमिट कार्ड पर दिया गया होगा। आईआईएम ने परीक्षा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। इनमें कुछ चुनिंदा परीक्षा केंद्रों पर फेस मैचिंग और मोबाइल जैमर लगाना शामिल है।
आईआईएम इंदौर ने घोषणा की है कि उम्मीदवारों को परीक्षा के प्रारूप और इंटरफेस से परिचित कराने के लिए, 6 नवंबर से कैट की आधिकारिक वेबसाइट पर सैंपल प्रश्नों पर आधारित एक मॉक टेस्ट उपलब्ध कराया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार