CAT Admit Card 2026: कैट एडमिट कार्ड आज होगा जारी, iimcat.ac.in पर लॉग इन क्रेडेंशियल से कर सकेंगे डाउनलोड
Santosh Kumar | November 4, 2026 | 11:28 AM IST | 1 min read
कैट एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, फोटो, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट का समय और रिपोर्टिंग टाइम जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां छपी होंगी।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली: आईआईएम इंदौर द्वारा आयोजित कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2026 का एडमिट कार्ड आज जारी किया जाएगा। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख, 29 नवंबर तक उपलब्ध रहेगा। कैट 2026 परीक्षा देश भर के लगभग 170 शहरों में 3 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
CAT 2026: Full mock test | Sample Paper- Quant | VARC | DILR | Last 10 years PYQ's
CAT PYQs with solutions: Quant | VARC | DILR | RC | 2 Months Revision Plan | College List
Plan your CAT Success: Topic-wise weightage | IIM cutoffs | Top B-Schools Placements
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-hour CAT masterclass | Open mock before exam
यह परीक्षा कंप्यूटर-आधारित होगी और इसकी अवधि 120 मिनट है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय का ध्यान रखें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
रजिस्टर्ड कैंडिडेट लॉगिन पर क्लिक करके अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। लॉगिन के बाद डैशबोर्ड पर एडमिट कार्ड डाउनलोड का लिंक दिखेगा। लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
CAT Admit Card 2026: आईआईएम कैट एडमिट कार्ड विवरण
एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, फोटो, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट का समय और रिपोर्टिंग टाइम जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां छपी होंगी। कोई भी गलती नजर आए तो तुरंत आधिकारिक हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
कैट 2026 परीक्षा के दिन प्रिंटेड एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) साथ ले जाना अनिवार्य है। बिना इन दस्तावेजों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
एडमिट कार्ड को ईमेल या एसएमएस के जरिए नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा 3 स्लॉट में होगी। परीक्षा का सही समय एडमिट कार्ड पर दिया गया होगा। उम्मीदवारों को बताए गए समय से कम से कम डेढ़ घंटे पहले सेंटर पहुंचने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार