IIM Calcutta SMP Admission 2026: आईआईएम कलकत्ता ने सीनियर मैनेजमेंट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए मांगे आवेदन
Abhay Pratap Singh | June 24, 2026 | 02:55 PM IST | 2 mins read
आईआईएम कलकत्ता सीनियर प्रोफेशनल्स के लिए अपने 12 महीने के कार्यकारी शिक्षा कार्यक्रम ‘सीनियर मैनेजमेंट प्रोग्राम (SMP)’ के 27वें बैच में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं।
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कलकत्ता (IIM Calcutta) ने अपने सीनियर मैनेजमेंट प्रोग्राम (SMP) के 27वें बैच में प्रवेश की घोषणा कर दी है। यह प्रोग्राम उन अनुभवी पेशेवरों के लिए डिजाइन किया गया है जो कार्यात्मक नेतृत्व से रणनीतिक नेतृत्व की ओर अग्रसर होना चाहते हैं, साथ ही जटिल चुनौतियों, व्यवधानों, परस्पर निर्भरता और सतत परिवर्तन के बीच में संगठनों का नेतृत्व करना चाहते हैं।
टाइम्सप्रो (TimesPro) के साथ मिलकर शुरू किया गया यह 12 महीने का ‘सीनियर मैनेजमेंट प्रोग्राम’ कम से कम 10 साल का काम का अनुभव वाले प्रोफेशनल्स के लिए है। इस प्रोग्राम में आईआईएम कलकत्ता परिसर में आयोजित दो पांच-पांच दिवसीय कैंपस इमर्शन सत्र शामिल हैं। इन सत्रों के दौरान प्रतिभागियों को संस्थान के संकाय सदस्यों के साथ सीधे संवाद करने और आमने-सामने की शिक्षण प्रक्रिया के माध्यम से समकालीन नेतृत्व संबंधी चुनौतियों को गहराई से समझने का अवसर मिलेगा।
IIM Calcutta Senior Management Programme Admission 2026 - शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवारों के पास UGC, AICTE, AIU या DEB से मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर या मास्टर डिग्री न्यूनतम 50% अंकों में हो। सीनियर मैनेजमेंट प्रोग्राम डायरेक्ट-टू-डिवाइस मोड में इंटरैक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित किया जाता है।
- यह कार्यक्रम 11 अक्टूबर, 2026 से शुरू होगा और कक्षाएं रविवार को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए https://www.iimcal.ac.in/ldp/senior-management-programme-smp पर विजिट कर सकते हैं।
इस अवसर पर बोलते हुए, आईआईएम कलकत्ता के वित्त एवं नियंत्रण विभाग के प्रो विवेक राजवंशी और रणनीतिक प्रबंधन विभाग के प्रो सप्तर्षि पुरकायस्था ने कहा, “आज सीनियर प्रोफेशनल्स के लिए बदलाव को जल्द समझने, सोच-समझकर निर्णय लेने और स्पष्टता के साथ संगठनों को संगठित करने की क्षमता आवश्यक है। एसएमपी के माध्यम से आईआईएम कलकत्ता अनुभवी पेशेवरों को एक ऐसा सशक्त शिक्षण वातावरण प्रदान करता है जो रणनीति, वित्त, बाजार, शासन और डिजिटल परिवर्तन को एकीकृत करता है, जिससे उन्हें कार्यात्मक दक्षता से उद्यम-स्तरीय नेतृत्व की ओर अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में मदद मिलती है।”
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि, प्रतिभागियों को सहपाठियों से सीखने, कार्यक्रम नेतृत्व के साथ संवाद करने और आईआईएम कलकत्ता कार्यकारी शिक्षा पूर्व छात्र का दर्जा भी मिलेगा, जिससे वे 35,000 से अधिक पेशेवरों के पूर्व छात्र नेटवर्क से जुड़ेंगे।
टाइम्सप्रो के बिजनेस हेड - एग्जिक्यूटिव एजुकेशन श्रीधर नागराजाचार ने कहा, वरिष्ठ पेशेवरों से अपेक्षा की जाती है कि वे विकास, लचीलापन और हितधारकों की अपेक्षाओं को संतुलित करते हुए परिवर्तन का नेतृत्व करें। आईआईएम कलकत्ता के साथ हमारा सहयोग शिक्षार्थियों को एक उच्च स्तरीय व्यावहारिक कार्यकारी शिक्षा का अनुभव प्रदान करता है, जिसमें लाइव इंटरैक्टिव लर्निंग, कैंपस में गहन अनुभव और साथियों के साथ विचारों का आदान-प्रदान शामिल है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई