IGNOU Re-registration 2025: इग्नू ओडीएल, ऑनलाइन जुलाई सेशन के लिए री-रजिस्ट्रेशन कल से होगा शुरू
Saurabh Pandey | May 14, 2025 | 06:10 PM IST | 1 min read
इग्नू पुनः पंजीकरण के दौरान अभ्यर्थी यूजी कार्यक्रमों के लिए बीए, बीएससी, बीसीए, बी.कॉम, बीबीए इत्यादि में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे, जबकि पीजी कार्यक्रमों में एमए, एमसीए, एमएससी, एमकॉम, एमबीए इत्यादि के लिए आवेदन कर सकेंगे।
नई दिल्ली : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) जुलाई 2025 शैक्षणिक सत्र के लिए यूजी और पीजी दोनों छात्रों के लिए ओडीएल और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया कल यानी 15 मई से शुरू करेगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.samarth.edu.in पर जाकर पुनः पंजीकरण कर सकते हैं। इग्नू पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया 30 जून, 2025 तक चलेगी।
इग्नू पुनः पंजीकरण के दौरान अभ्यर्थी यूजी कार्यक्रमों के लिए बीए, बीएससी, बीसीए, बी.कॉम, बीबीए इत्यादि में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे, जबकि पीजी कार्यक्रमों में एमए, एमसीए, एमएससी, एमकॉम, एमबीए इत्यादि के लिए आवेदन कर सकेंगे।
IGNOU Re-registration 2025: कौन कर सकता है आवेदन
केवल वे छात्र ही नामांकन ले सकते हैं, जो इग्नू पाठ्यक्रम को अगले सेमेस्टर तक जारी रखना चाहते हैं। सभी छात्र इग्नू पुनः पंजीकरण 2025 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं, भले ही उनकी इग्नू परीक्षा या असाइनमेंट रिजल्ट की स्थिति कुछ भी हो।
IGNOU Re registration 2025: पुनः पंजीकरण शुल्क
IGNOU पुनः पंजीकरण के लिए शुल्क 300 रुपये है। पंजीकरण शुल्क का भुगतान किए बिना, आप अगले सत्र या वर्ष के लिए नामांकन नहीं कर पाएंगे। शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या UPI जैसे कई भुगतान विकल्पों के माध्यम से पुनः पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
IGNOU Re registration 2025: जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- वैलिड पहचान प्रमाण
- आवेदक के हस्ताक्षर
- आवेदक की पासपोर्ट आकार की तस्वीर (हाल ही में ली गई)
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट या प्रमाण पत्र
- स्नातक की डिग्री या प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
- मास्टर डिग्री/प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
- श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि एससी/एसटी/ओबीसी श्रेणियों से संबंधित हैं)
- बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार