IGNOU Mega Campus Placement Drive 2026: इग्नू में मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, 350 से ज्यादा नौकरियां
Saurabh Pandey | July 22, 2026 | 10:46 AM IST | 2 mins read
इग्नू के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर 27 और 28 जुलाई को दो दिवसीय मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाना है, जिसमें 350 से ज्यादा नौकरियां होंगी। इच्छुक उम्मीदवार दोनों ही दिन सुबह 10 बजे से इसमें शामिल हो सकेंगे।
नई दिल्ली : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) 27 और 28 जुलाई को दो दिवसीय मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन करेगा, जिसमें छात्रों और स्नातकों को विभिन्न क्षेत्रों में 350 से अधिक नौकरियों के लिए आवेदन करने का अवसर मिलेगा। इस भर्ती अभियान में बैंकिंग, इंश्योरेंस, एविएशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मार्केटिंग, डेटा एनालिटिक्स जैसी अग्रणी कंपनियां एक मंच पर एकत्रित होंगी।
यह रिक्रूटमेंट ड्राइव नई दिल्ली के मैदान गढ़ी में इग्नू हेडक्वार्टर के डॉ. बी.आर. अंबेडकर कन्वेंशन सेंटर में दोनों दिन सुबह 10 बजे से होगी। यह भर्ती अभियान इग्नू के छात्रों, पूर्व छात्रों, नए स्नातकों और अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए ओपन है।
IGNOU Mega Campus Placement Drive: पात्रता मानदंड
- योग्यता - किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट (B.A., B.Ed., B.Sc., B.Com, BBA, M.Com, PG डिप्लोमा, डिप्लोमा प्रोग्राम)। पास-आउट, फ्रेशर्स और फाइनल सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
- स्किल - बातचीत करने की क्षमता, टीमवर्क, क्रिएटिविटी, परिस्थितियों के अनुसार ढलने की क्षमता (Adaptability), समय प्रबंधन, डिजिटल साक्षरता, साथ ही जॉब रोल के अनुसार अतिरिक्त स्किल।
IGNOU Mega Campus Placement Drive: प्लेसमेंट ड्राइव के लिए डॉक्यूमेंट्स
- अपडेटेड सीवी (कम से कम 2 कॉपी)
- सरकार द्वारा जारी आईडी, इग्नू आई-कार्ड
- पासपोर्ट-साइज फोटो
- एजुकेशनल सर्टिफिकेट
- अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि कोई हो)
IGNOU Mega Campus Placement Drive: पंजीकरण कैसे करें?
इस मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में जो भी उम्मीदवार भाग लेना चाहते हैं, उन्हें IGNOU कैंपस प्लेसमेंट सेल द्वारा शेयर किए गए गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। उन्हें प्लेसमेंट ड्राइव के दिन अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों और रिज्यूमे की प्रतियां सहित आवश्यक दस्तावेज भी साथ लाने होंगे।
IGNOU Mega Campus Placement Drive: इन कंपनियों में नौकरी का मौका
इस अभियान में बजाज लाइफ इंश्योरेंस इंश्योरेंस रिलेशनशिप मैनेजर और सीनियर फाइनेंशियल सर्विस मैनेजर के पदों के लिए कम से कम 25 उम्मीदवारों की भर्ती करेगी। कंपनी 3 लाख से 3.5 लाख रुपये के बीच वार्षिक वेतन पैकेज के साथ प्रोत्साहन भी दे रही है। बजाज कैपिटल इंश्योरेंस ब्रोकिंग भी टेलीसेल्स और ब्रांच सेल्स के पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करेगी, जिनका मासिक वेतन लगभग 25,000 रुपये होगा।
इनके अलावा, कंपनियां कस्टमर सपोर्ट, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, एआई, मार्केटिंग, यूआई/यूएक्स डिजाइन और डेटा एनालिटिक्स में भी नौकरियां देंगी। कुछ पदों के लिए वेतन पैकेज 12 लाख रुपये प्रति वर्ष तक है, जो कंपनी, जॉब प्रोफाइल और उम्मीदवार की योग्यता पर निर्भर करता है।
अगली खबर
]नीट मुद्दों और युवाओं की चिंताओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध, कांग्रेस कर रही राजनीति - धर्मेंद्र प्रधान
प्रधान ने आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष संसद के मानसून सत्र के दौरान व्यवधान पैदा करने के लिए छात्रों को “'राजनीतिक हथियार” के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार