IGNOU B.Ed Registration 2026: इग्नू बीएड रजिस्ट्रेशन ignou.ac.in पर शुरू, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क जानें
Saurabh Pandey | January 29, 2026 | 07:33 PM IST | 1 min read
इग्नू के बैचलर ऑफ एजुकेशन प्रोग्राम (बी.एड.) में प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा। नोडल क्षेत्रीय केंद्रवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी। विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
नई दिल्ली : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने बीएड प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। इच्छुक और पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले छात्र 27 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट ignou-bed.samarth.edu.in या ignou.ac.in पर जाकर IGNOU BEd प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 27 फरवरी 2026 है।
इग्नू के बैचलर ऑफ एजुकेशन प्रोग्राम (बी.एड.) में प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा। नोडल क्षेत्रीय केंद्रवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी। विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
Ignou BEd Registration 2026: आवेदन शुल्क
इग्नू बीएड प्रवेश पंजीकरण के लिए छात्रों को 1000 रुपये परीक्षा शुल्क का भुगतान बैंकों द्वारा जारी क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का उपयोग करके या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।
Ignou BEd Registration 2026: शैक्षणिक योग्यता
- विज्ञान/सामाजिक विज्ञान/वाणिज्य/मानविकी में स्नातक और/या स्नातकोत्तर डिग्री में कम से कम 50% अंक होना चाहिए।
- विज्ञान और गणित में विशेषज्ञता के साथ इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री में 55% अंक या इसके समकक्ष कोई अन्य योग्यता हो।
बी.एड. (ओडीएल) के लिए निम्नलिखित श्रेणियां पात्र हैं-
- प्राथमिक शिक्षा में प्रशिक्षित सेवारत शिक्षक
- वे उम्मीदवार जिन्होंने एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम को आमने-सामने की कक्षा के माध्यम से पूरा किया है।
इग्नू बीएड एडमिशन के लिए दस्तावेजों की लिस्ट
- ईमेल आईडी
- आय प्रमाण पत्र
- हाई स्कूल की मार्कशीट
- फोटो पहचान पत्र
- वैलिड मोबाइल नंबर
- जन्मतिथि का प्रमाण
- श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट आकार की फोटो
- स्कैन किए गए हस्ताक्षर
अगली खबर
]AIIMS CET Result 2026: एम्स सीईटी जनवरी सेशन रिजल्ट aiimsexams.ac.in पर जारी, डाउनलोड करें
संस्थान ने एम्स - केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल आयुर्वेद संस्थान (AIIMS-CAPFIMS) मैदान गढ़ी, न्यू दिल्ली और एम्स, नई दिल्ली (AIIMS, New Delhi) के परिणाम अलग-अलग पीडीएफ में जारी किए हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल