ICSI CSEET Result July 2025: आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई रिजल्ट icsi.edu पर जारी, डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | July 16, 2025 | 02:06 PM IST | 2 mins read
आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई 2025 स्कोरकार्ड देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर सीएस एग्जिक्यूटिव प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) जुलाई 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से लॉग इन करके अपना सीएसईईटी जुलाई 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आईसीएसआई सीएसईईटी रिजल्ट 2025 देखने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
सीएसईईटी जुलाई परीक्षा 5 और 7 जुलाई को ऑनलाइन (रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड) पूरे देश में आयोजित की गई। सीएसईईटी जुलाई 2025 स्कोरकार्ड देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
सीएसईईटी रिजल्ट डाउनलोड करने पर, उम्मीदवार अपने सेक्शन-वार स्कोर, कुल स्कोर, उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण स्थिति और व्यक्तिगत जानकारी देख सकते हैं। उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को योग्य माना जाएगा।
ICSI CSEET Result July 2025: सीएसईईटी जुलाई उत्तीर्ण अंक
आईसीएसआई सीएसईईटी में छात्रों से कुल 140 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए। पेपर की अवधि 2 घंटे की थी। उत्तीर्ण होने के लिए, उम्मीदवारों को कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक और प्रत्येक पेपर में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
परिणाम के बाद, योग्य उम्मीदवार अब सीएस पाठ्यक्रम के अगले चरण, यानी सीएस एग्जिक्यूटिव परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। दिसंबर 2025 में होने वाली इस परीक्षा के लिए पंजीकरण 31 जुलाई, 2025 तक खुले रहेंगे।
ICSI CSEET Result 2025: सीएसईईटी रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई परिणाम की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- सीएसईईटी जुलाई रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- सीएसईईटी स्कोरकार्ड देखने के लिए लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद सीएसईईटी रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें अपने अंको की जांच करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
आईसीएसआई ने सीएसईईटी नवंबर 2025 सत्र के लिए पंजीकरण भी शुरू कर दिया है और आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। शेड्यूल के अनुसार, सीएसईईटी नवंबर 2025 परीक्षा 8 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]Shoolini University: शूलिनी विश्वविद्यालय को मिला यूजीसी कैटेगरी-1 का दर्जा, टॉप स्वायत्त संस्थानों में शामिल
यूजीसी दिशानिर्देशों के अनुसार, कैटेगरी-1 संस्थानों को अपनी रैंकिंग या मान्यता में किसी भी गिरावट की स्थिति में 30 दिनों के भीतर आयोग को सूचित करना अनिवार्य है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी