ICSI CSEET Result 2024: आईसीएसआई सीएसईईटी रिजल्ट आज होगा जारी, icsi.edu से कर सकेंगे डाउनलोड
Saurabh Pandey | July 20, 2024 | 07:54 AM IST | 2 mins read
सीएसईईटी 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। सीएसईईटी एग्जाम 2024 में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) की तरफ से कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) का रिजल्ट आज यानी 20 जुलाई को दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा। आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई सत्र की परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई 2024 परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आईसीएसआई सीएसईईटी 2024 परीक्षा 6, 7 और 8 जुलाई को आयोजित की गई थी।
ICSI CSEET Result 2024: परीक्षा पैटर्न
सीएसईईटी एग्जाम 2024 में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा 2024 तीन दिन की अवधि के लिए रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड के माध्यम से आयोजित की गई थी। आईसीएसआई सीएसईईटी 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।
सीएसईईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को घर या किसी अन्य सुविधाजनक और अलग जगह से अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग करके परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई थी।
ICSI CSEET Result 2024: रिजल्ट डिटेल
- प्रवेश संख्या
- रिजल्ट डेट
- पेपर कोड
- विषय
- विषयवार अंक
- परिणाम की स्थिति
- स्कोरकार्ड की वैधता
CSEET Result July 2024: क्वालीफाइंग अंक
सीएसईईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने होंगे। क्वालीफाइंग मानदंडों को पूरा करने में विफल रहने वाले उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित नहीं किया जाएगा।
ICSI CSEET Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होम पेज पर आईसीएसआई सीएसईईटी परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इके बाद आईसीएसआई सीएसईईटी परिणाम चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आईसीएसआई सीएसईईटी परिणाम की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा