ICSI CSEET November Result 2025: आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर रिजल्ट कल होगा जारी, icsi.edu से कर सकेंगे डाउनलोड
Saurabh Pandey | November 19, 2025 | 05:33 PM IST | 1 min read
आईसीएसआई स्कोरकार्ड जारी करने के बाद सीएसईईटी नवंबर 2025 सेक्शनल और कुल उत्तीर्ण प्रतिशत भी घोषित करेगा। आईसीएसआई कोई फिजिकल प्रतियां नहीं भेजेगा।
नई दिल्ली : भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) कल, 20 नवंबर को कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) नवंबर सत्र का रिजल्ट जारी करगेा। CSEET नवंबर 2025 रिजल्ट दोपहर 2 बजे आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर घोषित किया जाएगा। आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करना होगा।
सीएसईईटी नवंबर 2025 परीक्षा 8 और 10 नवंबर, 2025 को ऑनलाइन, रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने रिजल्ट्स की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
आईसीएसआई स्कोरकार्ड जारी करने के बाद सीएसईईटी नवंबर 2025 सेक्शनल और कुल उत्तीर्ण प्रतिशत भी घोषित करेगा। आईसीएसआई कोई फिजिकल प्रतियां नहीं भेजेगा।
CSEET Result November 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर, 'CSEET Result November 2025' पर क्लिक करें।
- अब एक नई विंडो खुलेगी, CSEET आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट बटन दबाएं।
- ICSI CSEET November 2025 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अब रिजल्ट डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।
CSEET Result November 2025: पासिंग मार्क्स
आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर परीक्षा में उम्मीदवारों को हर पेपर में कम से कम 40% और सभी पेपर्स के कुल मिलाकर 50% अंक लाने होंगे। मार्किंग स्कीम के अनुसार गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल