Abhay Pratap Singh | November 19, 2025 | 12:41 PM IST | 2 mins read
एसबीआई पीओ इंटरव्यू कॉल लेटर 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2025 (चरण-3 प्रक्रिया के अंतर्गत) के लिए इंटरव्यू कॉल लेटर जारी कर दिया है। समूह अभ्यास और व्यक्तिगत साक्षात्कार में शामिल होने वाले पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर एसबीआई पीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एसबीआई पीओ इंटरव्यू कॉल लेटर 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एसबीआई पीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड में साक्षात्कार की तिथि, रिपोर्टिंग समय व स्थान, अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, फोटो व हस्ताक्षर और महत्वपूर्ण निर्देश की जांच कर सकते हैं।
एसबीआई पीओ इंटरव्यू 2025 का आयोजन 24 से 30 नवंबर तक किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर 18 नवंबर से 30 नवंबर, 2025 तक डाउनलोड किए जा सकते हैं। एसबीआई पीओ मेन्स 2025 एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के तीसरे चरण साक्षात्कार में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, बैंक चरण-3 के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की ‘पर्सनलिटी प्रोफाइलिंग’ हेतु साइकोमेट्रिक टेस्ट 19 नवंबर को आयोजित करेगा। समूह अभ्यास के लिए 20 अंक और साक्षात्कार के लिए 30 अंक निर्धारित हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 541 पीओ के पदों को भरा जाएगा।
प्रोबेशनरी ऑफिसर चयन प्रक्रिया में तीन चरण प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं। नवीनतम अपडेट व अधिक जानकारी के लिए आईबीपीएस करियर्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एसबीआई पीओ इंटरव्यू कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं: