CSEET July Admit Card 2025: सीएसईईटी एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड, 5 जुलाई को एग्जाम
Santosh Kumar | June 25, 2025 | 01:36 PM IST | 1 min read
सीएसईईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर यूनिक आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
Candidates can download this e-book to know all the details related to CSEET such as eligibility criteria, exam pattern, syllabus, study material and other related information.
Check Nowनई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (सीएसईईटी) जुलाई 2025 सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सीएसईईटी परीक्षा 5 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। सीएसईईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर यूनिक आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
सीएसईईटी एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का पूरा नाम, परीक्षा की तारीख और समय, फोटो और निर्देश प्रमुखता से लिखे होंगे। अगर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में कोई गलती दिखती है, तो उन्हें तुरंत आईसीएसआई से संपर्क करना चाहिए।
सीएसईईटी में कुल 140 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर की अवधि 2 घंटे है। उत्तीर्ण होने के लिए, उम्मीदवारों को कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक और प्रत्येक पेपर में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
CSEET Admit Card 2025: सीबीटी मोड में होगी परीक्षा
सीएसईईटी 2025 परीक्षा रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में आयोजित की जाएगी। इसका मतलब है कि उम्मीदवार अपने घर से लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग करके परीक्षा दे सकेंगे।
आईसीएसआई ने सीएसईईटी नवंबर 2025 सत्र के लिए पंजीकरण भी शुरू कर दिया है और आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। शेड्यूल के अनुसार, सीएसईईटी नवंबर 2025 परीक्षा 8 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
CSEET July Admit Card 2025: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मदीवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- tinyurl.com/2b92okuf
- सीएसईईटी यूनिक आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सीएसईईटी जुलाई एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसमें दिए गए विवरण की जांच करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]IIM Lucknow News: आईआईएम लखनऊ में 643 स्टूडेंट्स के साथ नए शैक्षणिक वर्ष की शुरूआत, 30% छात्राएं शामिल
संस्थान ने पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी), एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट (पीजीपी-एबीएम), सस्टेनेबल मैनेजमेंट (पीजीपी-एसएम) और डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) कार्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश दिया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच