ICSI CSEET July Exam 2024: आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई मॉक टेस्ट लिंक icsi.edu पर सक्रिय; परीक्षा 6 जुलाई को
Abhay Pratap Singh | July 3, 2024 | 03:27 PM IST | 2 mins read
आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई 2024 एडमिट कार्ड 26 जून को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार क्रेडेंशियल की सहायता से सीएसईईटी हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने आज 3 जुलाई को कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) जुलाई सत्र 2024 के लिए मॉक टेस्ट लिंक सक्रिय कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई 2024 मॉक टेस्ट दे सकते हैं।
आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई 2024 मॉक टेस्ट में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को निर्धारित समय से 30 मिनट पहले लॉगिन करना चाहिए। उम्मीदवारों के पास मॉक टेस्ट के लिए लैपटॉप या डेस्कटॉप होना चाहिए।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “3 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाले मॉक टेस्ट के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड उम्मीदवारों को ईमेल या एसएमएस के जरिए अलग से बताए जाएंगे।” मॉक टेस्ट से पहले लैपटॉप या डेस्कटॉप पर सेफ एग्जाम ब्राउजर (SEB) डाउनलोड करना अनिवार्य है। एसईबी डाउनलोड करने की प्रक्रिया ICSI वेबसाइट पर उपलब्ध है।
संस्थान ने 26 जून को आईसीएसआई सीएसईईटी 2024 एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन विवरण की सहायता से हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस एग्जाम (ICEES) से जुड़ी अधिक जानकारी उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई 2024 परीक्षा 6 जुलाई को आयोजित की जाएगी। सीएसईईटी एंट्रेंस एग्जाम रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को रिमोट प्रॉक्टरिंग प्रक्रिया से परिचित कराने के लिए दो घंटे की अवधि के लिए मॉक टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
ICSI CSEET 2024 Mock Test: कैसे दें परीक्षा?
उम्मीदवार ISCI CSEET 2024 मॉक टेस्ट में उपस्थित होने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर विजिट करें।
- ICSI CSEET जुलाई 2024 मॉक टेस्ट अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अधिसूचना में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
- आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई 2024 मॉक टेस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी