ICSI CS Executive June Result 2024: आईसीएसआई सीएस एग्जिक्यूटिव जून परिणाम जारी, मनीष और भूमि ने किया टॉप
Abhay Pratap Singh | August 25, 2024 | 02:00 PM IST | 2 mins read
एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम (ओल्ड सिलेबस) परीक्षा जून 2024 में मनीष और एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम (न्यू सिलेबस) परीक्षा जून 2024 में भूमि विनोद मेहता ने टॉप किया है।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने आज यानी 25 अगस्त को जून सत्र 2017 और 2022 दोनों पाठ्यक्रमों के लिए सीएस एग्जिक्यूटिव 2024 परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइट icsi.edu पर जाकर आईसीएसआई सीएस एग्जिक्यूटिव जून रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईसीएसआई सीएस एग्जिक्यूटिव जून परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर और पंजीकरण संख्या की आवश्यकता होगी। आईसीएसआई सीएस जून 2024 रिजल्ट में अभ्यर्थी अपना नाम, परीक्षा, प्राप्त अंक, विषयवार प्रतिशत, कुल अंक, योग्यता स्थिति सहित अन्य विवरण देख सकते हैं।
एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम (ओल्ड सिलेबस) परीक्षा 2024 परिणाम में मनीष ने टॉप किया है। जबकि अनुषा परवीन बंसल दूसरे और शाह परितोष ज्योति तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम (न्यू सिलेबस) परीक्षा 2024 परिणाम में भूमि विनोद मेहता ने टॉप किया है। जबकि मनासा अय्यर आर दूसरे और मेहल तुषार शाह तीसरे स्थान पर रहीं।
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने जून सीएस एग्जिक्यूटिव रिजल्ट 2024 के साथ ही ऑल इंडिया प्रोविजनल मेरिट लिस्ट और टॉप 3 रैंक होल्डर की ओल्ड एवं न्यू लिस्ट भी जारी की है। इससे पहले आईसीएसआई ने आज सुबह 11 बजे सीएस प्रोफेशनल जून 2024 परिणाम की घोषणा कर दी है।
ICSI Executive Programme Examination Result June 2024 : कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आईसीएसआई सीएस एग्जिक्यूटिव जून 2024 परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर विजिट करें।
- होमपेज पर, ‘Result and Download E-Mark Sheet’ लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, सीएस एग्जिक्यूटिव जून 2024 रिजल्ट का चयन करें।
- कैंडिडेट अपना रोल नंबर व पंजीकरण संख्या दर्ज करें और सबमिट पर करें।
- इसके बाद आईसीएसआई सीएस जून एग्जिक्यूटिव रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसे जांचें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
ICSI CS December 2024: आईसीएसआई सीएस दिसंबर परीक्षा कार्यक्रम
सीएस प्रोफेशनल और एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम (2017 और 2022 पाठ्यक्रम के तहत) के लिए दिसंबर की परीक्षाएं 21 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए आवेदन विंडो 26 अगस्त 2024 को खुलेगी। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट संस्थान की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी
- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा