ICG CGEPT Notification 2027: भारतीय तटरक्षक में नाविक सहित 365 पदों पर होगी भर्ती, सीजीईपीटी के लिए आवेदन शुरू

Abhay Pratap Singh | October 6, 2026 | 08:04 PM IST | 2 mins read

इंडियन कोस्टगार्ड सीजीईपीटी 2027 के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 21700 रुपये से लेकर 29200 रुपये तक मासिक मूल वेतन और अन्य लागू भत्ता दिया जाएगा।

आईसीजी कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सनल टेस्ट 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है। (स्त्रोत- इंडियन कोस्ट गार्ड वेबसाइट)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सनल टेस्ट (CGEPT) - बैच 01/2027 और 02/2027 के तहत भारतीय तटरक्षक (ICG) में एनरोल्ड कर्मियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in पर जाकर 6 अक्टूबर, 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती 2027 के तहत कुल 365 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इनमें CGEPT-01/2027 बैच के तहत नाविक (जीडी) के पुरुष वर्ग में 117 और महिला वर्ग में 13 पद शामिल हैं। वहीं, यांत्रिक के मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड में क्रमशः 28, 23 और 9 पद हैं। इसके अलावा, CGEPT-02/2027 बैच के तहत नाविक (जीडी) के पुरुष और महिला वर्ग में क्रमशः 117 और 13 पद, नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के 25 पद और हाइजीनिस्ट-I के 20 पद भरे जाएंगे।

Coast Guard Enrolled Personnel Test 2027: शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को आवेदन से पहले पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता की जांच करने की सलाह दी गई है:

  • नाविक (जनरल ड्यूटी) - काउंसिल ऑफ बोर्ड्स फॉर स्कूल एजुकेशन (COBSE) से मान्यता प्राप्त एजुकेशन बोर्ड से मैथ्स और फिजिक्स के साथ 12वीं पास किया हो।
  • नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) - काउंसिल ऑफ़ बोर्ड्स फ़ॉर स्कूल एजुकेशन (COBSE) से मान्यता प्राप्त एजुकेशन बोर्ड से 10वीं पास।
  • हाइजीनिस्ट 1 - मैट्रिकुलेशन या इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) या केंद्र/राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एजुकेशन बोर्ड से इसके समकक्ष योग्यता हो।
  • यांत्रिक- COBSE से मान्यता प्राप्त एजुकेशन बोर्ड से 10वीं पास और ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) से मान्यता प्राप्त इलेक्ट्रिकल/ मेकेनिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ टेलीकम्युनिकेशन (रेडियो/पावर) इंजीनियरिंग में 03 या 04 वर्षीय डिप्लोमा हो।

Also read UP Police Constable PET Schedule 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी शेड्यूल बदला, जानें नई डेट व सेंटर डिटेल्स

ICG CGEPT Recruitment 2027: आयु सीमा

  • सीजीईपीटी 01/27 और 02/27 बैच के लिए नाविक (GD) - उम्मीदवार का जन्म 1 नवंबर 2005 से 01 मई 2009 के बीच हुआ हो।
  • सीजीईपीटी 01/27 बैच के लिए यांत्रिक - कैंडिडेट का जन्म 01 मई 2005 से 01 मई 2009 के बीच होना चाहिए।
  • सीजीईपीटी 02/27 बैच के लिए नाविक (डीबी) - अभ्यर्थी का जन्म 01 नवंबर 2005 से 01 अक्टूबर 2009 के बीच होना चाहिए।
  • सीजीईपीटी 02/27 बैच के लिए हाइजीनिस्ट 1 - 1 नवंबर 2002 से 01 अक्टूबर 2009 के बीच जन्में कैंडिडेट आवेदन के लिए पात्र हैं।
  • छूट - आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

Indian Coast Guard New Vacancy 2027: शुल्क व अन्य विवरण

आईसीजी कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सनल टेस्ट 2027 के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 550 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/ एसटी की छूट दी गई है। सीजीईपीटी 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर, 2026 (शाम 5:30 बजे) निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इंडियन कोस्टगार्ड सीजीईपीटी नोटिफिकेशन 2027 जांच सकते हैं।

Indian Coast Guard CGEPT 2027 Apply Online: आवेदन प्रक्रिया

नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीजीईपीटी 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://cgept.parikshasaarthi.in/candidate/login पर विजिट करें।
  • आवश्यक विवरण की मदद से पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और लागू शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]