ICAR AIEEA PG Phd Admit Card 2026: आईसीएआर एआईईईए पीजी पीएचडी एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम 4 जुलाई को
Abhay Pratap Singh | July 2, 2026 | 08:32 AM IST | 2 mins read
आईसीएआर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा (AIEEA) पीजी और अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा (AICE) जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी) 2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/icar/ पर जाकर आईसीएआर एआईईईए पीजी पीएचडी एडमिट कार्ड जांच सकते हैं।
आईसीएआर एआईईईए पीजी एडमिट कार्ड 2026 और आईसीएआर एआईसीई पीएचडी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। आईसीएआर एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि व समय और परीक्षा केंद्र का नाम व पता जांच सकते हैं।
ICAR AIEEA PG and AICE PhD 2026: परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में उम्मीदवार आईसीएआर एआईईईए पीजी 2026 और आईसीएआर एआईसीई पीएचडी 2026 परीक्षा का कार्यक्रम जांच सकते हैं:
| परीक्षा | परीक्षा तिथि | परीक्षा पाली | परीक्षा समय |
|---|---|---|---|
| एआईईईए पीजी | 4 जुलाई 2026 | प्रथम पाली |
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
|
| एआईसीई - जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी) | 4 जुलाई 2026 | द्वितीय पाली | दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक |
Also read AIBE 21 Result 2026: एआईबीई 21 रिजल्ट 15 से 18 जुलाई के बीच आने की उम्मीद, अंतिम उत्तर कुंजी जल्द
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र को किसी भी प्रकार से क्षतिग्रस्त (मोड़ना, फाड़ना आदि) न करें तथा उसमें अंकित किसी भी प्रविष्टि में कोई परिवर्तन न करें। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के लिए एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
यदि किसी अभ्यर्थी को आईसीएआर एआईईईए पीजी 2026 एडमिट कार्ड 2026 एवं एआईसीई पीएचडी 2026 प्रवेशपत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की कठिनाई होती है, तो वे एनटीए हेल्पडेस्क 011-40759000/ 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा icar@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए www.nta.ac.in पर जाएं।
ICAR AIEEA PG Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईसीएआर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/icar पर जाएं।
- होमपेज पर, आईसीएआर पीजी/ आईसीएआर पीएचडी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- कैंडिडेट प्रवेश पत्र जांचें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी