ICAI CA Admit Card 2025: आईसीएआई सीए मई इंटर, फाइनल एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | April 16, 2025 | 03:29 PM IST | 1 min read
आईसीएआई ने स्पष्ट किया है कि किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे और उन्हें ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक वैध आईडी प्रूफ के साथ एक प्रिंटेड कॉपी ले जानी चाहिए।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) जल्द ही सीए इंटरमीडिएट (इंटर) और सीए फाइनल मई 2025 परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीएआई सीए मई इंटर, फाइनल एडमिट कार्ड आज आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।
Recommended: Download Free Important E-Books Releated to ICAI Exam Preparation. Click Here
Admission Alert: Ahmedabad University inviting applications for MS in Quantitative Finance.
आईसीएआई ने स्पष्ट किया है कि किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे और उन्हें ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक वैध आईडी प्रूफ के साथ एक प्रिंटेड कॉपी ले जानी चाहिए।
ICAI CA Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।
- अब सीए इंटर या फाइनल मई 2025 परीक्षा के लिए "एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल (यूजर आईडी और पासवर्ड) दर्ज करें।
- अपना विवरण सबमिट करें और जानकारी को सत्यापित करें।
- अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन उसका प्रिंटआउट लें।
ICAI CA Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डिटेल
आईसीएआई सीए एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है और इसमें निम्नलिखित आवश्यक विवरण शामिल हैं-
- उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
- परीक्षा की तारीख, समय और शिफ्ट
- परीक्षा केंद्र का पता और दिशा-निर्देश
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए नियमित रूप से ICAI की वेबसाइट देखें और अपने एडमिट कार्ड में किसी भी विसंगति की तुरंत रिपोर्ट करें। किसी भी मदद के लिए छात्र ICAI की हेल्पलाइन या क्षेत्रीय कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं।
ICAI CA Admit Card 2025: परीक्षा तिथि
आईसीएआई सीए इंटर और फाइनल मई 2025 परीक्षा 2 मई से 14 मई, 2025 तक आयोजित की जाएगी। सीए फाउंडेशन मई 2025 परीक्षा 15 मई से 21 मई, 2025 तक निर्धारित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार