ICAI CA May Exams 2024 Postponed: आईसीएआई सीए मई परीक्षा स्थगित, 19 मार्च को जारी होगी नई डेट
Saurabh Pandey | March 16, 2024 | 07:43 PM IST | 2 mins read
आईसीएआई सीए मई परीक्षा 2024 को लोकसभा चुनाव की तिथियों से टकराव को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। जल्द ही नई तिथियां जारी की जाएंगी।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (आईसीएआई) ने मई में होने वाली सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा 2024 को स्थगित कर दिया है। सीए मई इंटरमीडिएट, फाइनल परीक्षा 2024 का संशोधित कार्यक्रम 19 मार्च को जारी किया जाएगा। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया मई 2024 परीक्षाओं का विस्तृत संशोधित कार्यक्रम 19 मार्च 2024 शाम को आधिकारिक वेबसाइट www.icai.org पर जारी करेगा।
Recommended: Download Free Important E-Books Releated to ICAI Exam Preparation. Click Here
Admission Alert: Ahmedabad University inviting applications for MS in Quantitative Finance.
इससे पहले, सीए इंटरमीडिएट परीक्षाएं 3 से 13 मई तक और सीए फाइनल ग्रुप 1 और 2 परीक्षाएं 2 से 12 मई तक आयोजित की जानी थीं। हालांकि, संस्थान ने सूचित किया था कि वह लोकसभा आम चुनाव 2024 की तारीखों के टकराव से बचने के लिए आईसीएआई सीए परीक्षा तिथियां 2024 स्थगित कर सकता है।
बता दें कि आज यानी 16 मार्च को चुनाव आयोग (ईसी) ने घोषणा की कि वह 19 अप्रैल से 1 जून तक 543 निर्वाचन क्षेत्रों को कवर करते हुए सात चरणों में आम चुनाव 2024 आयोजित करेगा। सभी चरणों की गिनती 4 जून 2024 की जाएगी। इसे देखते हुए ICAI CA मई परीक्षा पंजीकरण तिथि बंद कर दी गई है। पंजीकृत उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org के माध्यम से जारी किया जाएगा।
आईसीएआई ने जारी किया नोटिस
आईसीएआई की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया मई 2024 परीक्षाओं का विस्तृत संशोधित कार्यक्रम 19 मार्च 2024 (शाम) को http://www.icai.org पर जारी करेगा।
पहले जारी परीक्षा कार्यक्रम
आईसीएआई की तरफ से पहले जारी किए गए आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, सीए फाउंडेशन पाठ्यक्रम परीक्षा 20, 22, 24 और 26 जून को आयोजित की जानी थी। इंटरमीडिएट ग्रुप 1 परीक्षा 3, 5 और 7 मई को आयोजित की जानी थी, और ग्रुप 2 की परीक्षा 9, 11 और 13 मई को आयोजित की जानी थी। सीए फाइनल परीक्षा ग्रुप 1 के लिए 2, 4 और 6 मई को आयोजित की जानी थी और ग्रुप 2 परीक्षा 8, 10 और 12 मई को आयोजित की जानी थी।
अगली खबर
]Bihar Board 12th Result 2024 Live: बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जल्द, मेरिट लिस्ट लिंक, लाइव अपडेट्स देखें
बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। परीक्षार्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। बिहार बोर्ड हर बार सबसे पहले रिजल्ट जारी करता है। bihar board 12th result 2024 kab aayega
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’