ICAI CA May Exam Rescheduled: लोकसभा चुनाव के चलते सीए इंटर, फाइनल परीक्षा तिथि में बदलाव, देखें नया शेड्यूल
Santosh Kumar | March 22, 2024 | 04:01 PM IST | 1 min read
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, पूरे भारत में 18वीं लोकसभा के चुनावों के कारण चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा मई 2024 की तारीखें बदल दी गई है।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए मई इंटर, फाइनल 2024 परीक्षा तिथि में बदलाव की घोषणा की है। आईसीएआई ने यह फैसला लोकसभा चुनाव को देखते हुए लिया है। जो उम्मीदवार मई 2024 में चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर तारीखें देख सकते हैं। आपको इस आर्टिकल में भी परीक्षा तिथि की जानकारी मिलेगी।
Recommended: Download Free Important E-Books Releated to ICAI Exam Preparation. Click Here
शेड्यूल के मुताबिक सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। ग्रुप 1 की फाइनल परीक्षा 2, 4 और 8 मई को होगी जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 10, 14 और 16 मई 2024 को होगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 18वीं लोकसभा चुनाव के कारण चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा मई 2024 की तारीखें बदली गई हैं। इसके तहत इंटरमीडिएट कोर्स ग्रुप 1 की परीक्षा 3, 5 और 9 मई 2024 को और ग्रुप 2 का पेपर 11, 15 और 17 मई 2024 को आयोजित किया जाएगा। वहीं अंतर्राष्ट्रीय कराधान-आकलन परीक्षा 14 और 16 मई, 2024 को आयोजित की जाएगी।
Also read ICAI CA Foundation Result 2023: आईसीएआई सीए फाउंडेशन परिणाम 2023 जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि ऊपर उल्लिखित परीक्षा कार्यक्रम के किसी भी दिन केंद्र सरकार या किसी राज्य सरकार/स्थानीय प्राधिकरण द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की स्थिति में परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
अगली खबर
]UIIC Assistant Result 2024: यूआईआईसी असिस्टेंट रिजल्ट uiic.co.in पर जारी, देखें शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की सूची
यूआईआईसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर सहायक भर्ती परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे यूआईआईसी द्वारा जारी शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की सूची देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी