ICAI CA May Exam 2024: आईसीएआई सीए फाउंडेशन, इंटर व फाइनल मई एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
Abhay Pratap Singh | February 2, 2024 | 01:44 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार 2 फरवरी से आधिकारिक वेबसाइट icai.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में सुधार का विकल्प 3 से 9 मार्च तक दिया जाएगा।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए फाउंडेशन, इंटर व फाइनल मई एग्जाम के लिए आज यानी 2 फरवरी 2024 से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी तक तय की गई है।
एप्लीकेशन फॉर्म में किसी तरह का बदलाव करने के लिए उम्मीदवार 3 से 9 मार्च तक उसे संशोधित कर सकेंगे। वहीं, उम्मीदवार 600 रुपये विलम्ब शुल्क के साथ 2 मार्च 2024 तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
सीए फाइनल परीक्षा समूह 1 का आयोजन 2, 4 व 6 मई 2024 तथा समूह 2 का आयोजन 8, 10 व 12 मई 2024 को किया जाएगा। वहीं, सीए फाउंडेशन की परीक्षा 20, 22, 24, व 26 जून 2024 को आयोजित होगी।
इसके अलावा सीए इंटर परीक्षा समूह 1 का आयोजन 3, 5 व 7 मई 2024 तथा समूह 2 का आयोजन 9, 11 व 13 मई 2024 को किया जाएगा। जबकि अंतरराष्ट्रीय कराधान - मूल्यांकन परीक्षण (आईएनटीटी - एटी) 10 और 12 मई को आयोजित होगी।
आईसीएआई सीए मई सत्र आवेदन पत्र 2024: ऐसे पंजीकरण करें
उम्मीदवार निम्मलिखित चरणों की मदद से आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं।
- ड्रॉप-डाउन में पंजीकरण संख्या चुनें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- स्थानीय पता और अन्य विवरण भरें व ईमेल आईडी-मोबाइल नंबर सत्यापित करें।
- सीए फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल