ICAI CA May Final Result 2026: आईसीएआई सीए मई फाइनल रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट लिंक से चेक करें स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | June 18, 2026 | 11:49 AM IST | 1 min read
आईसीएआई ने सीए फाइनल टॉप 50 मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है। 50वीं रैंक तक के उम्मीदवारों को सीए रैंक सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे।
Download this e-book to know more about the certificate courses.
Download Nowनई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने मई सत्र के लिए आयोजित सीए फाइनल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। सीए फाइनल परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आईसीएआई सीए फाइनल रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
सीए फाइनल मई रिजल्ट 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, व्यक्तिगत विषय के अंक (आपके कार्यक्रम के आधार पर), प्राप्त कुल अंक, उम्मीदवार की उत्तीर्ण स्थिति और कार्यक्रम में प्राप्त कुल अंक जैसे विवरण अंकित हैं।
ICAI CA Final Merit List 2026: सीए फाइनल टॉप 50 मेरिट लिस्ट
आईसीएआई ने सीए फाइनल टॉप 50 मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है। 50वीं रैंक तक के उम्मीदवारों को सीए रैंक सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को कुल 55% अंकों के साथ एक बार में परीक्षा पास करनी होगी।
सीए फाइनल परीक्षा पास करने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% और प्रत्येक समूह में कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने होंगे। सीए फाइनल परीक्षा 2 से 12 मई के बीच आयोजित की गई।
ICAI CA Final Result 2026: सीए फाइनल रिजल्ट कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीए फाइनल रिजल्ट मई 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं।।
- होम पेज पर सीए फाइनल रिजल्ट लिंक को ओपन करें।
- अब अपना रोल नंबर और पंजीकरण नंबर दर्ज करें।
- अब सीए फाइनल रिजल्ट अगले पेज पर प्रदर्शित होगा।
- अपने अंक चेक करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार