Trusted Source Image

ICAI CA Intermediate May 2026 Result: सीए इंटरमीडिएट मई रिजल्ट 24 जून को होगा जारी, डाउनलोड लिंक और चरण जानें

Abhay Pratap Singh | June 17, 2026 | 10:22 AM IST | 1 min read

आईसीएआई की आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट caresults.icai.org पर जाकर चार्टर्ड अकाउंटेंट इंटर मई 2026 रिजल्ट जांच सकेंगे।

सीए इंटरमीडिएट मई 2026 की परीक्षा 5 से 15 मई तक आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीए इंटरमीडिएट मई 2026 की परीक्षा 5 से 15 मई तक आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने मई 2026 सत्र में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी करने की तिथि और समय घोषित कर दिया है। आईसीएआई के अनुसार, सीए इंटरमीडिएट मई 2026 रिजल्ट 24 जून को करीब शाम 4:00 बजे के जारी किया जाएगा।

आईसीएआई की आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट caresults.icai.org / icai.nic.in / icai.org के माध्यम से चार्टर्ड अकाउंटेंट इंटरमीडिएट मई 2026 रिजल्ट जांच सकेंगे। सीए इंटर मई परीक्षा 2026 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

परीक्षार्थी आईसीएआई सीए इंटर रिजल्ट 2026 में अपना नाम, रोल नंबर, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक और कुल स्कोर सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के दोनों ग्रुप पास करने वाले उम्मीदवार चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स के अगले चरण में प्रवेश करते हैं, जिसमें व्यावहारिक प्रशिक्षण और अंतिम स्तर की तैयारी शामिल है।

Also readCTET Sep 2026 Correction window: सीटेट सितंबर आवेदन सुधार विंडो ctet.nic.in पर सक्रिय, अंतिम तिथि 18 जून

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, "मई 2026 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम 24 जून 2026 की शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे और उम्मीदवार इन्हें वेबसाइट caresults.icai.org पर देख सकते हैं। उपरोक्त वेबसाइट पर परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार को अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा।”

सीए इंटरमीडिएट मई 2026 की परीक्षा 5 से 15 मई तक आयोजित की गई थी। छात्रों को सीए इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 की घोषणा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइटों पर नजर रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

CA Intermediate May Result 2026: कैसे डाउनलोड करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीए इंटरमीडिएट मई 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर विजिट करें।
  • सीए इंटरमीडिएट परीक्षा मई 2026 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आईसीएआई सीए इंटर मई 2026 रिजल्ट जांचें व डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications