ICAI CA Final Result 2025: आईसीएआई सीए फाइनल मई रिजल्ट घोषित, icai.nic.in पर चेक करें स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | July 6, 2025 | 11:25 AM IST | 1 min read
आईसीएआई सीए फाइनल रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने मई सत्र के लिए आयोजित सीए फाइनल परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। सीए फाइनल परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आईसीएआई सीए फाइनल रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
सीए फाइनल मई रिजल्ट 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, व्यक्तिगत विषय के अंक (आपके कार्यक्रम के आधार पर), प्राप्त कुल अंक, उम्मीदवार की उत्तीर्ण स्थिति और कार्यक्रम में प्राप्त कुल अंक जैसे विवरण अंकित हैं।
सीए फाइनल परीक्षा 16 से 24 मई के बीच हुई। प्रारंभ में, मई सत्र के लिए परीक्षा 9 से 14 मई तक निर्धारित की गई थी। हालांकि, ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक तनाव को देखते हुए परीक्षा स्थगित कर दी थी।
CA Final Merit List 2025: सीए फाइनल टॉप 50 मेरिट लिस्ट
आईसीएआई ने सीए फाइनल टॉप 50 मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है। 50वीं रैंक तक के उम्मीदवारों को सीए रैंक सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को कुल 55% अंकों के साथ एक बार में परीक्षा पास करनी होगी।
सीए फाइनल 2025 परीक्षा पास करने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% और प्रत्येक समूह में कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने होंगे। पिछले साल, कुल 20,446 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की।
Also read ICAI CA Final Result 2024: सीए फाइनल रिजल्ट के बाद चुनें ये टॉप 5 करियर ऑप्शन, लाखों में होगी सैलरी
ICAI CA Final Result 2025: सीए फाइनल रिजल्ट कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीए फाइनल रिजल्ट मई 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।।
- होम पेज पर सीए फाइनल रिजल्ट 2025 लिंक को ओपन करें।
- अब अपना रोल नंबर और पंजीकरण नंबर दर्ज करें।
- अब सीए फाइनल रिजल्ट अगले पेज पर प्रदर्शित होगा।
- अपने अंक चेक करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]IIM Lucknow News: आईआईएम लखनऊ में 643 स्टूडेंट्स के साथ नए शैक्षणिक वर्ष की शुरूआत, 30% छात्राएं शामिल
संस्थान ने पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी), एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट (पीजीपी-एबीएम), सस्टेनेबल मैनेजमेंट (पीजीपी-एसएम) और डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) कार्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश दिया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच