ICAI CA Final Exams: सीए फाइनल एग्जाम अब साल में 3 बार होगा आयोजित, जनवरी, मई और सितंबर में होगी परीक्षा
Santosh Kumar | March 28, 2025 | 10:39 AM IST | 1 min read
अब आईसीएआई सीए फाइनल परीक्षा भी साल में तीन बार होगी। ये परीक्षाएं हर साल जनवरी, मई और सितंबर में आयोजित की जाएंगी।
Download this e-book to know more about the certificate courses.
Download Nowनई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की फाइनल परीक्षाएं साल में तीन बार आयोजित करने का फैसला किया है। फिलहाल यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। आईसीएआई ने गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि इससे छात्रों को अधिक अवसर मिलेंगे।
पिछले साल आईसीएआई ने फैसला किया था कि फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाएं साल में तीन बार होगी। अब फाइनल परीक्षा भी साल में तीन बार होगी। ये परीक्षाएं हर साल जनवरी, मई और सितंबर में आयोजित की जाएंगी।
आईसीएआई में 10 लाख से ज़्यादा छात्र और करीब 4 लाख सदस्य हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, सूचना प्रणाली ऑडिट के लिए पोस्ट क्वालिफिकेशन परीक्षा साल में 3 बार - फरवरी, जून और अक्टूबर में आयोजित की जाएगी।
Also read ICAI CA January Result 2025: आईसीएआई सीए इंटर, फाउंडेशन जनवरी रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
आईसीएआई अध्यक्ष सीए चरणजोत सिंह नंदा ने कहा कि इन फैसलों से छात्रों और सदस्यों को लाभ होगा और उन्हें सफलता के अधिक अवसर मिलेंगे। आईसीएआई छात्रों और सदस्यों के विकास के लिए लगातार काम कर रहा है।
सीए फाइनल चार्टर्ड अकाउंटेंसी उम्मीदवार के लिए पूरा किया जाने वाला अंतिम स्तर का कोर्स है। एक बार जब छात्र इंटरमीडिएट स्तर को पास कर लेता है, तो वह सीए के अंतिम चरण, यानी सीए फाइनल कोर्स में प्रवेश करता है।
सीए बनने के लिए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा पास करनी होती है। इसके बाद उम्मीदवार आईसीएआई से मान्यता प्राप्त चार्टर्ड अकाउंटेंट बन जाते हैं। सीए बनने के बाद आपके लिए करियर के बड़े विकल्प खुल जाते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा