IBPS SO Score Card 2025: आईबीपीएस एसओ स्कोरकार्ड प्रीलिम्स एग्जाम के लिए जारी, मुख्य परीक्षा 9 नवंबर को
Abhay Pratap Singh | October 24, 2025 | 03:36 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस एसओ स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने 24 अक्टूबर को स्पेशल ऑफिसर (SO) भर्ती 2025 (CRP SPL-XV) के लिए प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस एसओ स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही आईबीपीएस एसओ मेन एग्जाम 2025 में शामिल होने के लिए पात्र हैं। आईबीपीएस एसओ मुख्य परीक्षा 9 नवंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी।
स्पेशल ऑफिसर ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक 31 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगी। आईबीपीएस एसओ चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स, मेन और इंटरव्यू चरण शामिल है। आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स परीक्षा 30 अगस्त, 2025 को आयोजित की गई थी और रिजल्ट 17 अक्टूबर को जारी किया गया था।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “प्रारंभिक परीक्षा का कॉल लेटर परीक्षा के समय एकत्र नहीं किया गया था। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के कॉल लेटर के साथ आईडी प्रूफ के रूप में प्रमाणित/मुहर लगे प्रारंभिक परीक्षा कॉल लेटर और अन्य आवश्यक दस्तावेजों को लाना आवश्यक होगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1007 स्पेशल ऑफिसर के पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए प्रोविजनल रूप से शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक आईबीपीएस वेबसाइट www.ibps.in पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।
IBPS SO Prelims Score Card 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट आईबीपीएस एसओ स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर, एसओ स्कोरकार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आईबीपीएस एसओ स्कोर जांचें, डाउनलोड करें व प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच