IBPS RRB PO Prelims Scorecard 2024: आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड जारी, ibps.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | September 17, 2024 | 06:26 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने आज यानी 17 सितंबर को आईबीपीएस आरआरबी पीओ स्कोरकार्ड 2024 जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स 2024 का रिजल्ट 13 सितंबर को घोषित किया गया था। उम्मीदवार 20 सितंबर तक रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Don't Miss: IBPS RRB Sample/Question Papers
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 और ऑफिस असिस्टेंट पदों के लिए परीक्षा 3, 4, 10, 17 और 18 अगस्त को आयोजित की गई थी।
आरआरबी पीओ स्कोरकार्ड 2024 में प्रीलिम्स परीक्षा में प्राप्त अंकों के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें सेक्शन-वाइज प्राप्त अंक, समग्र स्कोर, कट ऑफ अंक आदि जैसे विवरण शामिल हैं। आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 स्कोरकार्ड उम्मीदवारों के लिए 28 सितंबर तक पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा।
IBPS RRB PO Scorecard 2024: मुख्य परीक्षा 29 सितंबर को
प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देनी होगी। मुख्य परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को कॉमन इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जिसका आयोजन नोडल क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों द्वारा नाबार्ड और आईबीपीएस की मदद से किया जाएगा।
आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 की मुख्य परीक्षा 29 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। ऑफिसर स्केल 2 और 3 की परीक्षा भी उसी दिन आयोजित की जाएगी। वहीं, ऑफिस असिस्टेंट के लिए मुख्य परीक्षा 6 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
Also read IBPS RRB PO Prelims Result 2024: आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट ibps.in पर जारी
IBPS RRB Phase 1 Scorecard 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 स्कोरकार्ड की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होम पेज पर ऊपर दिए गए RRB CRP XIII Scorecard Link पर क्लिक करें।।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अंको की जांच करें और आगे की प्रक्रिया के लिए प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]Melbourne University ने दिल्ली में खोला अपना पहला ग्लोबल सेंटर, शैक्षिक सहयोग को मिलेगा बढ़ावा
मेलबर्न विश्वविद्यालय के उप-कुलपति प्रोफेसर माइकल वेस्ले ने कहा कि यह केंद्र विश्वविद्यालय को अपनी शैक्षणिक पेशकशों, शोध और सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रमों को प्रदर्शित करने में मदद करेगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा