IBPS RRB PO Admit Card 2025: आईबीपीएस आरआरबी पीओ एडमिट कार्ड ibps.in पर जारी, प्रारंभिक परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | November 16, 2025 | 04:09 PM IST | 2 mins read
आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने 16 नवंबर को आरआरबी (सीआरपी-आरआरबी-XIV) ग्रुप “ए” - ऑफिसर स्केल-1 भर्ती 2025 के लिए प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर आईबीपीएस आरआरबी पीओ 2025 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस आरआरबी पीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को पंजीकरण संख्या / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड में परीक्षार्थी का नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और परीक्षा दिवस दिशानिर्देश जांच सकते हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 नवंबर, 2025 को ऑनलाइन (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। आईबीपीएस आरआरबी पीओ परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड आदि) लाना होगा।
Also read IBPS Clerk Recruitment 2025: आईबीपीएस क्लर्क रिक्तियों में 2168 पदों का इजाफा, 15,701 हुई संख्या
आईबीपीएस ने एडमिट कार्ड के साथ ही पात्र उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब दिशानिर्देश और स्क्राइब घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है। आईबीपीएस आरआरबी पीओ स्क्राइब डिक्लेरेशन फॉर्म scribe.ibps.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए www.ibps.in/index.php/rural-bank-xiv पर विजिट कर सकते हैं।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स एग्जाम में कुल 80 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। पेपर में दो सेक्शन को शामिल किया गया है। रीजनिंग से कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसके लिए 25 मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड की अवधि 20 मिनट होगी और इस सेक्शन में भी 40 प्रश्न होंगे।
IBPS RRB PO 2025 Prelims Admit Card 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईबीपीएस आरआरबी पीओ 2025 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर ‘सीआरपी-आरआरबी-XIV’ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- अब, ‘स्केल 1 के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा कॉल लेटर’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]RTE: शिक्षा का अधिकार सकारात्मक कार्रवाई का उदाहरण है, इसने लोगों का जीवन बदला - पूर्व सीजेआई यू यू ललित
राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल के ऑनलाइन शो ‘दिल से विद कपिल सिब्बल’ में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधान न्यायाधीश ने शिक्षा के अधिकार की इसके समावेशी स्वरूप के लिए सराहना की।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल