IBPS RRB Clerk Admit Card 2026: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट एडमिट कार्ड जारी, प्री एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | November 29, 2026 | 12:50 PM IST | 2 mins read
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्री कॉल लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) भर्ती 2026 के लिए कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (CRP RRBs XV) की प्रारंभिक परीक्षा के हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट प्री एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्री कॉल लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट एडमिट कार्ड में अपना नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन संख्या, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
प्राधिकरण द्वारा आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट 2026 प्रीलिम्स एग्जाम 6, 12, 13 दिसंबर 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा। परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर पर आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्री एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और कॉल लेटर में उल्लिखित सामग्री लानी होगी।
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क 2026 प्रीलिम्स एग्जाम 45 मिनट की अवधि में कराई जाएगी। पेपर में रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी सेक्शन से 40-40 सहित कुल 80 प्रश्न पूछे जाएंगए। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि एक चौथाई नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।
IBPS RRB Office Assistant Pre Admit Card 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://www.ibps.in/index.php/rural-bank-xv/ पर जाएं।
- ‘सीआरपी-आरआरबी-XV-ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिमनरी एग्जाम कॉल लेटर’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 जांचें व प्रिंट निकालें।
आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट भर्ती 2026 प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल है। आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट 2026 प्री एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही मेन्स के लिए पात्र होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 8,222 ऑफिस असिस्टेंट के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र