IBPS RRB 14th Result 2026: आईबीपीएस आरआरबी फाइनल रिजल्ट ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल 1, 2, 3 के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | February 23, 2026 | 07:39 PM IST | 2 mins read
आईबीपीएस आरआरबी 14th रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने 23 फरवरी को रूलर रीजनल बैंक (RRB) (CRP-RRBs-XIV) के तहत ग्रुप-ए की भर्ती के लिए ऑफिसर स्केल 1, ऑफिसर स्केल 2 (GBO), ऑफिसर स्केल 2 (SO), ऑफिसर स्केल 3 और ऑफिस असिस्टेंट (OA) के संयुक्त परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार www.ibps.in पर जाकर अपना रिजल्ट जांच सकते हैं।
आईबीपीएस आरआरबी 14th रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईबीपीएस आरआरबी रिजल्ट डाउनलोड लिंक 25 मार्च तक उपलब्ध रहेगी। आईबीपीएस आरआरबी कंबाइंड रिजल्ट 2026 ऑनलाइन एग्जाम और इंटरव्यू चरण के आधार पर तैयार किया गया है।
प्राधिकरण द्वारा आरआरबी आरआरबी संयुक्त परिणाम के साथ ही प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध करा दी गई है। इससे पहले, आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1, 2 और 3 मेंस परीक्षा का परिणाम 21 जनवरी, 2026 को जारी किया गया था, जो 27 जनवरी तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध था।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 12,916 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें ऑफिस असिस्टेंट के 7972 पद, ऑफिसर स्केल 1 के 3606 और ऑफिसर स्केल 2 के 1139 पद शामिल हैं। इसके अलावा, कंबाइंड रिक्रूटमेंट प्रोसेस के तहत ऑफिसर स्केल 3 के कुल 199 पदों को भरा जाएगा।
आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 मुख्य परीक्षा और ऑफिसर स्केल 2 एवं 3 सिंगल एग्जाम 28 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
IBPS RRB Final Result 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईबीपीएस आरआरबी रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
- ‘रिजल्ट फॉर सीपीआर आरआरबी XIV’ लिंक पर क्लिक करें।
- आईबीपीएस आरआरबी रिजल्ट संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आईबीपीएस आरआरबी रिजल्ट जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]CG Vyapam Group 3 Admit Card 2026: सीजी व्यापम डीटीपी ऑपरेटर एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि जानें
परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी को कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना चाहिए, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से पहचान और फ्रिक्सिंग के बाद प्रवेश की अनुमति दी जा सके।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा