IBPS Recruitment 2024: आईबीपीएस हिन्दी ऑफिसर समेत 7145 रिक्तियों पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 12 अप्रैल
Abhay Pratap Singh | April 3, 2024 | 07:52 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद जनरेट लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से फॉर्म भर सकेंगे।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने हिन्दी ऑफिसर, डिप्टी मैनेजर अकाउंट, प्रोफेसर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, रिसर्च एसोसिएट व एनालिस्ट प्रोग्रामर्स के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर उम्मीदवार अंतिम तिथि 12 अप्रैल तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर 27 मार्च 2024 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन के लिए अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/ एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 450 रुपये का भुगतान करना होगा।
आईबीपीएस द्वारा इस भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग पदों पर कुल 7,145 रिक्तियां भरी जाएंगी। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। भर्ती संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
Also read IBPS Clerk Final Result 2024: आईबीपीएस क्लर्क फाइनल रिजल्ट ibps.in पर जारी, ऐसे करें चेक
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा-
- प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 47 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक के पास पीएचडी डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र में 12 साल कार्य करने का अनुभव हो।
- असिस्टेंट जनरल मैनेजर के लिए आवेदक की आयु 35 से 50 वर्ष के बीच हो। इसके अलावा संबंधित विषय में बैचलर/ मास्टर डिग्री के साथ 10 साल कार्य का अनुभव हो।
- रिसर्च एसोसिएट पद पर आवेदन के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष हो। संबंधित विषय में मास्टर डिग्री व न्यूनतम एक साल कार्य करने का अनुभव होना अनिवार्य है।
- हिन्दी ऑफिसर के लिए उम्मीदवार की आयु 23 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और एक वर्ष कार्य का अनुभव हो।
- डिप्टी मैनेजर (अकाउंट) पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास सीए की डिग्री और इस क्षेत्र में एक साल कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। वहीं, आवेदक की उम्र न्यूनतम 23 और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।
- एनालिस्ट प्रोग्रामर्स के लिए उम्मीदवार की आयु 23 से 30 वर्ष होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त संबंधित विषय में बीटेक या बीई की डिग्री और न्यूनतम 3 साल का कार्य अनुभव हो।
IBPS Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले आईबीपीएस की वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज स्कैन करें और अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भरे गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल