IBPS PO Prelims Result 2026: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट ibps.in पर जारी, 30 सितंबर तक पोर्टल पर उपलब्ध
Santosh Kumar | September 24, 2026 | 07:31 AM IST | 2 mins read
उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि डालकर आधिकारिक पोर्टल पर अपना क्वालीफ़ाइंग स्टेटस आसानी से देख सकते हैं।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स 2026 का रिजल्ट आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी कर दिया गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने 23 सितंबर को सीआरपी पीओ/एमटी-XVI के तहत प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए प्रीलिम्स परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की। यह परीक्षा 22 और 23 अगस्त को आयोजित की गई।
उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि डालकर आधिकारिक पोर्टल पर अपना क्वालीफ़ाइंग स्टेटस आसानी से देख सकते हैं। रिजल्ट का लिंक होमपेज पर सीआरपी पीओ/एमटी सेक्शन के तहत उपलब्ध है।
IBPS PO Prelims Result 2026: मुख्य परीक्षा 4 अक्टूबर को
कैप्चा कोड डालने और विवरण सबमिट करने के बाद, क्वालिफिकेशन स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा। रिजल्ट 30 सितंबर तक पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा; इसलिए, उम्मीदवार अपना रिजल्ट तुरंत डाउनलोड व प्रिंटआउट कराकर रख लें।
स्कोरकार्ड, जिसमें विषय-वार अंक शामिल होंगे, के कुछ दिनों में अलग से जारी होने की संभावना है। जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा पास कर ली है, वे अब मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हैं। आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा 4 अक्टूबर को निर्धारित है।
IBPS PO Result 2026: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट के बाद?
पात्र उम्मीदवारों के लिए कॉल लेटर जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स परीक्षा, मुख्य परीक्षा, पर्सनैलिटी टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं। अंतिम आवंटन जनवरी 2027 तक होने की उम्मीद है।
प्री परीक्षा केवल क्वालीफाइंग परीक्षा है और इसके अंक अंतिम परिणाम में शामिल नहीं किए जाएंगे। यह मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश द्वार है। मेंस में वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक दोनों प्रकार के प्रश्न होंगे, जिसके बाद ही साक्षात्कार होगा।
मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक खंड में न्यूनतम कटऑफ अंक प्राप्त करना आवश्यक है। प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाते हैं।
अगली खबर
]IBPS HO Recruitment 2026: आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता जानें; वेतन 17,39,000 रुपये
आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर अधिसूचना के अनुसार, “सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा। हालांकि, जरूरत के हिसाब से पदों भरने के लिए एक वेट लिस्ट भी बनाई जाएगी, जो छह महीने तक मान्य रहेगी।”
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल