IBPS PO Prelims Result 2025 Date: आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम ibps.in पर जल्द, मेन्स अक्टूबर में
Abhay Pratap Singh | September 17, 2025 | 08:23 AM IST | 1 min read
आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ 2025 मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर 2025 प्रारंभिक परीक्षा (PO 2025 Prelims Exam) के परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार ibps.in पर जाकर आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि के साथ लॉगिन करना होगा। आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ 2025 मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा अक्टूबर में आयोजित की जाएगी।
पिछले साल, आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा 20 अक्टूबर तक आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के एक महीने बाद 21 नवंबर को परिणाम घोषित किया गया था। पिछले रुझानों को देखते हुए उम्मीदवार जताई गई है कि सितंबर के अंत तक आईबीपीएस पीओ 2025 प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया जा सकता है।
आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एग्जाम 2025 17, 23 और 24 अगस्त को आयोजित की गई थी। आईबीपीएस प्रारंभिक परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों का एक-चौथाई (0.25) अंक काटा जाएगा। बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई दंड नहीं है।
आईबीपीएस पीओ मेन्स 2025 परीक्षा में प्रत्येक उम्मीदवार को व्यक्तित्व परीक्षण और साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए प्रत्येक खंड में न्यूनतम अंक के साथ-साथ न्यूनतम कुल अंक प्राप्त करना होगा। नवीनतम अपडेट के लिए आईबीपीएस की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
IBPS PO Prelims Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
आधिकारिक घोषणा के बाद निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईबीपीएस पीओ परिणाम जांच सकेंगे:
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर IBPS PO प्रारंभिक परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार