IBPS PO Prelims Result 2025: आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित, ibps.in से डाउनलोड करें रिजल्ट
Santosh Kumar | September 26, 2025 | 05:03 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस पीओ प्री रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, पासवर्ड या जन्म तिथि जैसे विवरण की आवश्यकता होगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने 17, 23 और 24 अगस्त, 2025 को आयोजित आईबीपीएस पीओ 2025 प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर घोषित कर दिए हैं। लाखों उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। आईबीपीएस पीओ भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर अपने परिणाम देख सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ प्री रिजल्ट 2025 की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, पासवर्ड या जन्म तिथि जैसे विवरण की आवश्यकता होगी। परीक्षा में 3 खंडों में 100 अंकों के लिए 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल थे।
IBPS PO Prelims Result 2025: आईबीपीएस पीओ मेंस डेट
इस भर्ती अभियान के तहत पीओ/मैनेजमेंट ट्रेनी के पद के लिए कुल 5208 रिक्तियों की घोषणा की गई है। प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाते हैं।
आईबीपीएस परिणामों के साथ श्रेणीवार कटऑफ पीडीएफ भी जारी कर दी गई है। मुख्य परीक्षा 12 अक्टूबर, 2025 को निर्धारित है। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक खंड में न्यूनतम कटऑफ अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
IBPS PO Result 2025: आईबीपीएस पीओ रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
- आईबीपीएस पीओ रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट डाउनलोड करें और सेव करें।
प्री परीक्षा केवल क्वालीफाइंग परीक्षा है और इसके अंक अंतिम परिणाम में शामिल नहीं किए जाएंगे। यह मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश द्वार है। मेंस में वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक दोनों प्रकार के प्रश्न होंगे, जिसके बाद साक्षात्कार होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच