IBPS PO Mains Scorecard 2024: आईबीपीएस पीओ मेन्स स्कोरकार्ड ibps.in जारी, 12 फरवरी तक करें डाउनलोड
Santosh Kumar | February 6, 2025 | 10:58 AM IST | 1 min read
आईबीपीएस ने पीओ भर्ती परीक्षा के लिए साक्षात्कार एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा 2025 का स्कोर कार्ड कट ऑफ मार्क्स के साथ जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के जरिए अपना स्कोरकार्ड चेक या डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस पीओ मेन्स स्कोरकार्ड 2024 आधिकारिक पोर्टल पर उम्मीदवारों के लिए 12 फरवरी तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा।
आईबीपीएस पीओ मेन्स स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपना पंजीकरण नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करना होगा।
आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर 2024 मेन्स रिजल्ट 31 जनवरी से 7 फरवरी तक उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध रहेगा। आईबीपीएस पीओ मेन्स रिजल्ट में चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार दौर के लिए बुलाया जाएगा।
IBPS PO Interview Admit Card: पीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड जारी
आईबीपीएस ने पीओ 2025 भर्ती परीक्षा के लिए साक्षात्कार एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा 200 अंकों के लिए वस्तुनिष्ठ परीक्षा और 25 अंकों के लिए वर्णनात्मक परीक्षा के रूप में आयोजित की गई। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
IBPS PO Mains Scorecard 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आईबीपीएस पीओ मेंस स्कोरकार्ड 2024 की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर CRP-PO/MT-XIV स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
- आईबीपीएस पीओ स्कोरकार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- आईबीपीएस पीओ स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और सेव करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल