IBPS PO Mains Score Card 2025: आईबीपीएस पीओ मेन्स स्कोरकार्ड ibps.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | December 10, 2025 | 07:12 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस पीओ मेन्स 2025 में सफल उम्मीदवारों के लिए पर्सनॉलिटी टेस्ट 12 दिसंबर को और साक्षात्कार 16 से 24 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) की ओर से 10 दिसंबर को प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) मेन्स एग्जाम 2025 का स्कोरकार्ड ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आईबीपीएस पीओ मेन्स स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ मेन्स एग्जाम 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या / रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईबीपीएस पीओ मेन्स स्कोरकार्ड 17 दिसंबर तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम 1 दिसंबर को जारी किया गया था।
आईबीपीएस पीओ मेन्स 2025 में सफल उम्मीदवारों के लिए पर्सनॉलिटी टेस्ट 12 दिसंबर को और साक्षात्कार 16 से 24 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। आईबीपीएस पीओ भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5,208 पद भरे जाएंगे।
उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ मेन्स स्कोरकार्ड 2025 में नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि, सेक्शनल मार्क्स, कुल अंक, सेक्शनल कटऑफ और कुल कटऑफ अंक सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक आईबीपीएस की वेबसाइट पर जाएं।
IBPS PO Mains Score Card 2025 Out: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन का कैंडिडेट आईबीपीएस पीओ मेन्स स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर, CRP PO/MT-XV स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब, पीओ मेन एग्जाम स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
आईबीपीएस ने मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। साक्षात्कार के लिए चयनित उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र, संबंधित शैक्षणिक प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और हाल ही की पासपोर्ट साइज की फोटो साथ में लाना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल