IBPS PO Mains 2024 Admit Card: आईबीपीएस पीओ मेन्स एडमिट कार्ड ibps.in पर जारी, जानें परीक्षा तिथि, टाइमिंग
Saurabh Pandey | November 23, 2024 | 04:51 PM IST | 2 mins read
आईबीपीएस पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक अब सक्रिय है। आईबीपीएस पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2024 में रिपोर्टिंग समय, शिफ्ट, स्थान, परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जैसे सभी विवरण होगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर्स (पीओ) मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड या कॉल लेटर जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आईबीपीएस पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ 2024 मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन आईडी/पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि/पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा। जो उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण, यानी मेन्स परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, उन्हें अपने स्थान, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय, शिफ्ट समय और आईबीपीएस में दिए गए अन्य विवरणों की जांच करने के लिए अपना आईबीपीएस पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करना होगा।
IBPS PO Mains 2024: डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर आईबीपीएस पीओ मेन्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
- आईबीपीएस पीओ मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और सेव करें।
IBPS PO Mains 2024: परीक्षा तिथि, पैटर्न
आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित की जाएगी, जिसमें 200 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा और 25 अंकों की वर्णनात्मक परीक्षा शामिल होगी।
IBPS PO Mains 2024: पांच खंडों से प्रश्न
आईबीपीएस पीओ 2024 मुख्य परीक्षा प्रश्न पत्र में पांच खंडों से प्रश्न शामिल होंगे। इनमें रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड, जनरल / इकोनॉमी / बैंकिंग अवेयरनेस, अंग्रेजी भाषा, डेटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन, पत्र लेखन और निबंध लेखन है।
Also read IBPS PO Prelims Result 2024: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट ibps.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
IBPS PO 2024 Mains Exam Question Paper: मार्किंग स्कीम
रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड, अंग्रेजी भाषा और डेटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन की परीक्षाओं को दो भागों - खंड ए और खंड बी में बांटा गया है। दोनों खंडों (ए और बी) में सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। कुछ प्रश्न दो अंक के होंगे और कुछ प्रश्न एक अंक के होंगे।
आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 21 नवंबर को घोषित किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की और कट-ऑफ अंक से ऊपर अंक प्राप्त किए हैं, वे अब आईबीपीएस पीओ मुख्य हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी