IBPS RRB Clerk 2024 Exam Guidelines: आईबीपीएस सीआरपी आरआरबी XIII परीक्षा कल से शुरू, जानें जरूरी दिशानिर्देश
Santosh Kumar | August 2, 2024 | 12:26 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आरआरबी आरआरबी क्लर्क 2024 प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ऑफिसर (स्केल-I, II और III) और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के पदों पर भर्ती के लिए सीआरपी आरआरबी XIII परीक्षा कल (3 अगस्त) से शुरू होने जा रही है। आईबीपीएस ने इन परीक्षाओं के लिए हॉल टिकट पहले ही जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को संस्थान की कुछ खास गाइडलाइन का पालन करना होगा।
Don't Miss: IBPS RRB Sample/Question Papers
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
आईबीपीएस रीजनल रूरल बैंक (आरआरबी) सीआरपी XIII 2024 ऑफिसर स्केल 1 और ऑफिस असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा कल यानी 3 अगस्त को होगी। आरआरबी सीआरपी XIII 2024 प्रारंभिक परीक्षा भी 4 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त और 18 अगस्त को आयोजित की जाएगी। जबकि ऑफिसर स्केल 2 और 3 के लिए परीक्षा 29 सितंबर को निर्धारित है।
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2024 पहले दिन 4 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आरआरबी सीआरपी XIII 2024 प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड/कॉल लेटर आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS RRB Clerk 2024 Guidelines: परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश
उम्मीदवारों को आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क 2024 परीक्षा के लिए इन महत्वपूर्ण दिशानिर्देशों का पालन करना होगा-
- उम्मीदवारों को अपने आईबीपीएस सीआरपी आरआरबी XIII हॉल टिकट पर बताए गए समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
- गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- जिनके पास आईबीपीएस आरआरबी XIII 2024 एडमिट कार्ड नहीं होगा, उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- कोई व्यक्तिगत पेन/पेंसिल लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- परीक्षा केंद्र पर रफ वर्क के लिए पेन/पेंसिल और कोरा कागज उपलब्ध कराया जाएगा।
- उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लाने की अनुमति नहीं है।
IBPS RRB Clerk 2024: परीक्षा पैटर्न
आईबीपीएस आरआरबी 2024 प्रारंभिक परीक्षा ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल I के पदों के लिए आयोजित की जाती है। प्रारंभिक परीक्षा में ऑफिसर स्केल I के पद के लिए उम्मीदवारों को 45 मिनट में 80 अंकों के लिए कुल 80 प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं।
इस पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा में केवल दो खंड हैं - रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एबिलिटी, जबकि ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के पेपर में रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी के 40-40 प्रश्न हैं, जो कुल 80 अंकों के हैं।
आईबीपीएस आरआरबी 2024 परीक्षा में प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी या हिंदी होगा। अंकन योजना की बात करें तो उम्मीदवार को हर सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
अगली खबर
]CSAB Counselling 2024: सीएसएबी स्पेशल राउंड पंजीकरण का आज आखिरी दिन, csab.nic.in से करें आवेदन
जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट csab.nic.in के माध्यम से अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। सीएसएबी स्पेशल राउंड 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा