IB JIO Answer Key 2025: आईबी जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर आंसर की mha.gov.in पर जल्द, आगे की प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | October 17, 2025 | 02:39 PM IST | 2 mins read
IB JIO: आईबी जेआईओ आंसर की 2025 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी मिलेगा।
नई दिल्ली: गृह मंत्रालय (MHA) के तहत इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) द्वारा जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (JIO) ग्रेड- 2/ टेक भर्ती 2025 परीक्षा की उत्तर कुजी जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर आईबी जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
आईबी जेआईओ आंसर की पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। चुनौती दर्ज कराने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे विवरण की आवश्यकता होगी। समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद आईबी की ओर से अंतिम उत्तर कुंजी और आईबी जेआईओ रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा।
जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर 2025 परीक्षा 15 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। आईबी जेआईओ चयन प्रक्रिया में टियर 1 (लिखित), टियर 2 (कौशल परीक्षा) और टियर 3 (साक्षात्कार) को शामिल किया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-2 के कुल 394 पदों को भरा जाएगा।
आईबी जेआईओ 2025 आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। आईबी जेआईओ 2025 परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट व अधिक जानकारी के लिए एमएएच की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Intelligence Bureau JIO 2025 Answer Key: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आधिकारिक घोषणा के बाद आईबी जियो ग्रेड 2 आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे:
- आईबी जियो ग्रेड 2 के लिए आधिकारिक वेबसाइट लिंक पर जाएं।
- “लॉगिन” पर क्लिक करें और यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- आईबी जेआईओ 2025 उत्तर कुंजी जांचें और इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
IB Junior Intelligence Officer Answer Key 2025: आपत्तियां कैसे उठाएं?
आईबी जेआईओ आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार आवश्कता होने पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियां दर्ज कराने के चरण नीचे बताए गए हैं:
- एमएएच की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
- आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- आईबी जीआईओ उत्तर कुंजी 2025 आपत्ति विंडो लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट आपत्ति दर्ज कराने वाले प्रश्नों का चयन करें।
- उत्तर और सहायक दस्तावेज पीडीएफ अपलोड करें।
- उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र