IB JIO Admit Card 2025: आईबी जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर एडमिट कार्ड mha.gov.in पर जारी, परीक्षा 15 अक्टूबर को
Abhay Pratap Singh | October 12, 2025 | 01:37 PM IST | 1 min read
आईबी जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: गृह मंत्रालय (MHA) के तहत इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने आईबी जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (JIO) ग्रेड- 2 और तकनीकी परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in और ncs.gov.in पर जाकर आईबी जेआईओ एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबी जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईबी जेआईओ 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि, शिफ्ट का समय, परीक्षा केंद्र और पता जैसे महत्वपूर्ण विवरण की जांच कर सकते हैं।
आईबी जेआईओ 2025 परीक्षा 15 अक्टूबर को विभिन्न परीक्षा केंद्रों कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 90 मिनट पहले पहुंचना चाहिए। आईबी जेआईओ हाल टिकट 2025 के साथ ही परीक्षा केंद्र पर दो फोटो, एक मूल फोटो पहचान पत्र (आधारकार्ड/ वोटरआईडी आदि) लाना होगा।
Also read
IB Security Assistant Answer Key 2025: आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट आंसर की जल्द आने की उम्मीद, अंकन योजना जानें
परीक्षा दिवस दिशानिर्देश के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पेन और पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति है। वहीं, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और नोट्स जैसी वस्तुएं प्रतिबंधित हैं। आईबी जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर परीक्षा देशभर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
आईबी जेआईओ 2025 सीबीटी परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश एवं टेक्निकल सब्जेक्ट्स जैसे विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
IB Junior Intelligence Officer Admit Card 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट आईबी जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘एडमिट कार्ड’ सेक्शन पर जाएं।
- आईबी जेआईओ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार